भिण्ड। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के श्री नगर कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी तो पुलिस ने मामले की जांच उपरांत ससुराल पक्ष पर दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार संगीता पत्नी ब्रजेश करन निवासी श्री नगर कॉलोनी ने बताया कि 20 मई 2021 से अब तक उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए मारपीट करते हैं। पुलिस ने मामले में जांच उपरांत ब्रजेश करन, माया करन, मुन्नेश करन निवासी श्री नगर कॉलोनी गोहद चौराहा के विरुद्ध दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!