- एक और तेंदुए की मौत, अब पीलीभीत में मिला शव

एक और तेंदुए की मौत, अब पीलीभीत में मिला शव

पीलीभीत। पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में 10 दिनों में तीन बाघ और एक तेंदुए की मौत हो चुकी है। इस मामले में जांच चल रही है। इस बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे इलाके में तेंदुए का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। 

Pilibhit News तेंदुआ का शव मिलने से वन विभाग में मची खलबली वन विभाग कराएगा  पोस्टमार्टम - Leopard Found Dead In Field Near Forest Mala Range Pilibhit  News In Hindi

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने माला रेंज की गढ़ा बीट के कंपार्टमेंट नंबर 135 के करीब वाचर के खेत से तेंदुए का शव बरामद किया। इसकी जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। सामाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

एक और तेंदुए की मौत:दुधवा के बाद अब पीलीभीत में मिला शव, पोस्टमार्टम को  भेजा गया - Leopard Found Dead Near Pilibhit Tiger Reserve - Amar Ujala  Hindi News Live

डीएफओ संजीव कुमार ने जांच पड़ताल के बाद तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि एक साल का नर तेंदुआ है। फिलहाल शरीर के सभी अंग सुरक्षित हैं। चोट के कहीं निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag