-
सेवा कार्य हमेशा समाज में प्रेरणा का कार्य करता है : शर्मा
भाविप शाखा भिण्ड ने झुग्गी झोंपड़ी के बच्चों को बांटे चिप्स व कुरकुरे
भिण्ड। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत मंगलवार को भारौली तिराह, बाईपास रोड, गल्ला मण्डी में स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को पारले चिप्स और पारले कुरकुरे 200 पैकेट वितरित कर उक्त सेवा कार्य प्रतिपादित किया गया। यह कार्य परिषद के सेवा प्रकल्प संजोयक प्रेम शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रेम शर्मा ने कहा कि समाज में प्रमुख रूप से जनसेवा व पुनीत कार्य करना ही भारतीय विकास परिषद का मूल उद्देश्य है, सेवा और समर्पण के साथ किए गए कार्य हमेशा लोगों के हृदय में स्थान रखते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी बनते हैं। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा सेवा कार्य विभिन्न स्थानों पर चलाए जाएंगे। इस अवसर पर वीरेन्द्र जोशी, राजीव त्रिपाठी सुरेश बरुआ, कमलेश सेंथिया, दिलीप सिंह कुशवाह, दिलीप सिंह भदौरिया, अनिल शर्मा, राधामोहन चौबे, अजय बसेड़िया, गिरजेश बुधौलिया, अश्वनी डण्डोतिया, शाखा अध्यक्ष आलोक दैपुरिया, शाखा सचिव जयप्रकाश शर्मा, शिवसिंह भदौरिया, ब्रजेश सोनी इस पुनीत कार्य में सहयोग के साक्षी बने।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!