-
मौ थाना क्षेत्र के अंतर्गत डांग छेंकुरी गांव में कलयुगी बेटे ने की मां बाप की हत्या
भिण्ड। मौ थाना क्षेत्र के अंतर्गत डांग छेकुंरी गांव में माता-पिता से नाराज बेटे ने मां-बाप की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार डांग छेकुरी गांव में आरोपी मंजेश पुत्र हरज्ञान जाटव उम्र 38 साल ने अपने पिता हरज्ञान पुत्र मिहिलाल उम्र 60 वर्ष एवं मां रामश्री पत्नी हरज्ञान उम्र 55 साल निवासी डांग छेकुरी की 14 -15 जून की दरमियानी रात को खटिया पर सोते समय धारदार हथियार से हत्या करके फरार हो गया मौ थाने को सूचना मिलते ही एसडीओपी सौरभ कुमार एवं समस्त थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है जहां आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
पुलिस ने बेटे पर किया हत्या करने का केस दर्ज
घटनास्थल का जायजा लेने के बाद गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया है कि बेटा मंजेश उम्र 38 वर्ष बुजुर्ग दंपति के साथ रहता था, जिस पर हत्या करने का केस दर्ज किया गया है। पूर्व में भी दो बार पुत्र ने पत्नी के विवाद के चलते माता-पिता के हत्या का प्रयास किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार को बेटे का माता-पिता से विवाद हुआ होगा और इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से माता-पिता पर हमला कर उनकी हत्या कर दी होगी, क्योंकि घटना के बाद से पुत्र मंजेश फरार है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
आरोपी की पत्नी को हुआ छोटे देवर से प्यार
ग्रामीणों के अनुसार हरज्ञान के तीन बेटे है। बड़े पुत्र मंजेश की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। जिसके बाद वह अपनी पत्नी से अक्सर मारपीट करता था। शादी के 4 वर्ष बाद मंजेश की पत्नी को पति के सबसे छोटे भाई कल्लू उर्फ बृजेश उम्र 28 वर्ष से प्यार हो गया और सास-ससुर की सहमति से दोंनो साथ रहने लगे। कुछ दिनों बाद कल्लू महिला को साथ लेकर काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया। तभी से मंजेश अपने माता-पिता से नाराज रहने लगा था।
मंजेश ने पहले भी की थी माता-पिता की जान लेने की कोशिश
ग्रामीणों का कहना है कि 3 वर्ष पहले मंजेश ने पत्नी के विवाद के चलते माता-पिता को घर में बंद कर बाहर से कुंडी डालकर आग लगा दी थी। जिसमें माता-पिता को ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बचाया था। वहीं आग के चलते पूरा घर और गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया था। साथ ही गांव वालों ने बताया कि 2 वर्ष पहले मंजेश ने माता-पिता के साथ जमकर मारपीट की थी। जिसमें मां का हाथ टूट गया था और पिता का सिर फट गया था।
चार-पांच दिन पहले ही नई कुल्हाड़ी लेकर आया था मंजेश
बता दें कि चार-पांच दिन पहले ही मंजेश नयी कुल्हाड़ी लेकर आया था और मां-बाप को इसी कुल्हाड़ी से काटने की बात गांव में घूम-घूम कर कहता रहता था। मौ थाना प्रभारी उदय भान यादव ने बताया कि पत्नी को लेकर आरोपी का उसके माता-पिता से विवाद होता रहता था। मंजेश ने दो बार माता-पिता की हत्या का प्रयास किया है। डर से दोनों भाई शहर में मजदूरी कर रहे है। वहीं आरोपी सनकी प्रवृत्ति का है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!