-
आदिपुरुष फिल्म से भाजपा को भारी नुकसान, भरपाई संभव नहीं
विवाद से फिल्म निर्माता को करोड़ों का लाभ - हिंदुत्व की छवि पर भाजपा को सबसे बड़ा आघात - आसन्न चुनावों में भाजपा को होगा बड़ा नुकसान भोपाल । विधानसभा और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जो फिल्म आदिपुरुष तैयार कर धूमधाम से प्रदर्शित की गई थी। उस फिल्म से निर्माता-निर्देशक को तो करोड़ों रुपए की कमाई हो गई। भाजपा शासित राज्यों ने इस फिल्म को बनाने और प्रचार प्रसार करने के लिए निर्माता-निर्देशक की बड़ी मदद की है।इस फ़िल्म का भाजपा नेताओं ने प्रचार-प्रसार भी किया। लेकिन फिल्म की, जो हकीकत अब सामने आई है।
फिल्म में जिस तरीके के संवाद और जिस तरह से पात्रों को सामने लाया गया है। उससे हिंदुओं की आस्था पर कड़ी चोट की गई है। आदि पुरुष फिल्म से भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व की छवि को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इसका खामियाजा बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी और संघ को होने जा रहा है। इस फिल्म के गीतकार एवं लेखक मनोज मुंतशिर (शुक्ला) के कई कार्यक्रम भाजपा नेताओं द्वारा प्रायोजित किए जा रहे थे।
जिसमें वह हिंदुत्व का प्रचार प्रसार कर रहे थे। अब आज ही पुरुष फिल्म के प्रदर्शन के बाद भाजपा को इस फिल्म के कारण सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
नेपाल में भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने सभी भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया है।नेपाल की राजधानी में पुलिस वालों की तैनाती की गई है। ताकि थिएटर में भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन नहीं हो सके।फिल्म आदिपुरुष, में माता जानकी को भारत की बेटी बताए जाने पर नेपाल की धार्मिक भावनाएं भड़क गई हैं। उल्लेखनीय है, सीता मैया का जन्म नेपाल मैं हुआ था। आदि पुरुष में सीता मैया का जन्म भारत का बताया गया है।इससे नेपाल में नाराजगी फैल गई है। इसे नेपाल की राष्ट्रीयता, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय पहचान के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
देशभर में प्रदर्शन और विरोध आदिपुरुष फिल्म मैं जिस तरह से घटिया संवाद पात्रों द्वारा बोले जा रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम और अन्य पात्रों के बारे में मनगढ़ंत तरीके से प्रदर्शित किया गया है।उनसे घटिया संवाद बुलवाएं गए हैं। इससे हिंदू धर्मावलंबी काफी नाराज हो गए हैं। जिस तरह रावण ने साधु के भेष में सीता मैया का अपहरण किया था। हिंदू धर्मावलंबी भी यह मान रहे हैं,कि भाजपा हिंदुत्व के नाम पर उन्हें धोखा दे रही है। भाजपा का धर्म से कोई लेना देना नहीं है।अन्यथा इस फिल्म का निर्माण इस तरह से क्यों किया जाता।
करणी सेना का राष्ट्रीय स्तर पर विरोध करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने मीडिया के सामने मध्य प्रदेश मे फिल्म के डायरेक्टर और राइटर को खोज खोज कर मारने की चेतावनी दी है।उन्होंने कहा कि हमने करणी सेना के कार्यकर्ताओं से कहा है, मुंबई में फिल्म के निर्माता निर्देशकों को ढूंढो, और जो जहां मिल जाए वहां पीटो।उन्होंने कहा कि विचारों की स्वतंत्रता के नाम पर हमारे धर्म ग्रंथों से जो भी छेड़छाड़ करेंगे, हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आईएसआई से मिलकर युवा पीढ़ी को भड़काया जा रहा है। मनोज मुंतशिर ब्राह्मण और हिंदू होते हुए, फिल्म में जिस तरह से घटिया रोड छाप शब्दों के डायलॉग और मनगढ़ंत डायलॉग पात्रों से बुलवाकर, हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।जिस तरह से फिल्म में पात्रों ने प्रदर्शन किया है। वह किसी भी कीमत में स्वीकार नहीं है।
राष्ट्रीय हिंदू सेना विरोध में उतरी राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ता भी आदि पुरुष दिखाए जाने के विरोध में, रविवार को जगह-जगह सिनेमाघरों में विरोध करने के लिए एकत्रित हुए।फिल्म के निर्माता, निर्देशक,लेखक और कलाकारों का पुतला फूंका गया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम शर्मा से राष्ट्रीय हिंदू सेना ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।गृहमंत्री को करणी सेना ने ज्ञापन भी सौंपा है
हिंदू आस्था पर कुठाराघात फिल्म में हनुमान जी का किरदार निभाने वाले पात्र को चमड़े के वस्त्र पहिनाए गए हैं। हनुमान जी को बिना मूछों के दाढ़ी में दिखाया गया है। उनके संवाद में,घटिया और गुंडों की भाषा वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है। रावण को काजल लगाया गया है। लंबी दाढ़ी वाला बताया गया है।पात्रों की वेशभूषा और संवाद कई स्थानों पर बेहद आपत्तिजनक है। जिसके कारण देशभर में भारी विरोध हो रहा है। राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि इसका सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को होगा। उसकी हिंदुत्व वाली छवि को इस फिल्म से सबसे बड़ा आघात पहुंचा है। क्योंकि भाजपा शासित राज्यों में हिंदुत्व के प्रचार प्रसार के लिए मनोज मुंतशिर शुक्ला के कई कार्यक्रम कराए गए हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!