-
आप नेता अध्यादेश पर वही कर रहे हैं जो लोकपाल पर 2013 में किया था
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के नेता और दिल्ली में मंत्री रहे हारून युसुफ ने राष्ट्रीय राजधानी में जारी सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच लंबे अरसे बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि आप आदमी पार्टी के नेता अध्यादेश के मसले पर वर्तमान में जो कर रहे हैं, वह कोई नई बात नहीं है। आम आदमी पार्टी प्रमुख ने साल 2013 के दिल्ली चुनावों के बाद भी ऐसा ही किया था।
उस समय मैं दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस का नेता था। उन्होंने कहा कि 2013 में दिल्ली में सरकार बनाने और लोकपाल बिल पारित करने के लिए आप ने हमसे समर्थन मांगा था। उस समय हमने दिल्ली की भलाई के लिए यह जानते हुए भी उनका समर्थन किया था कि वो हमारे नेताओं का उपहास करेंगे। हारून युसुफ का कहना है कि इसके बाद भी लोकपाल बिल का क्या हुआ और उन्होंने कांग्रेस के सहयोग का क्या सिला दिया, ये सब जानते हैं। उन्होंने लोकपाल बिल पारित किए बिना और अपने अन्य वादे पूरे किए बिना 49 दिनों के भीतर उस सरकार को गिरा दिया। अब एक बार फिर आम आदमी पार्टी के नेता वही नहीं कर रहे हैं। यानी हमारे नेताओं का उपहास और अध्यादेश के मसले पर कांग्रेस का समर्थन लेने की कोशिश नहीं कर रहे हैं क्या? यही काम 10 साल पहले भी आप ने कांग्रेस के साथ किया था।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!