वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों द्वारा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मोर्चा बनाने पर तंज कसते हुए कहा है कि विपक्ष पीएम मोदी के खिलाफ लामबंद है, जिनकी बोलचाल नहीं थी वो मोर्चा बना रहे हैं। सभी कांग्रेस के साथ मिलकर देश के खिलाफ षड्यंत्र में शामिल हो गए हैं। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि देश सुरक्षा, समृद्धि और सुशासन से आगे बढ़ता है। पीएम मोदी का विदेश में भव्य स्वागत हुआ। अमेरिका में राष्ट्रपति, संसद और नागरिकों ने जो स्वागत किया, उससे 140 करोड़ भारतीयों का दुनिया में गौरव बढ़ा।
मुख्यमंत्री योगी सोमवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद रोहनियां जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन का मॉडल दुनिया में पेश किया है।
इसके चलते आज जिस देश में जाते हैं, उसका सर्वाेच्च सम्मान पीएम मोदी को मिल रहा है। उनके पहुंचने से आज दुनिया उसके लिए अभिभूत है। वाराणसी में यातायात की सेवाएं, वायु सेवा, जलसेवा और सड़क सेवा के साथ रेल सेवा कई गुना बढ़ी हैं। हाईवे का जाल बिछ गया है। कोई कहीं से कभी भी काशी आ सकता है।
वाराणसी से प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ समेत कई बड़े शहर फोरलेन से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज हम पीएम मोदी का आभार जताने जुटे हैं। हम कहते हैं कि पीएम मोदी आगे बढ़िए हम काशी वासी आपके साथ हैं। प्रदेश वासी आपके साथ हैं। 2024 में हर जगह कमल खिलाएंगे। जी-20 समूह देशों के लोग काशी के सौंदर्य को
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!