-
कांग्रेस पार्टी का झंडा उठाने वाला कार्यकर्ता पैसा, पुलिस और प्रशासन से नहीं डरता,
वह जनता के हित और अधिकार के लिए एकजुटता से लड़ता है: कमलनाथ मंडलम, सेक्टर के मतदाता हमारे संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है कांग्रेस अजा, अजजा लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन की बैठक संपन्न भोपाल। तीन चार महीने चुनाव के अब बचे हैं, आपको पूरे दिल से अपने आप को इस चुनाव में झोंक देना है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 18 साल बीजेपी के अन्याय अत्याचार को सहा है और कांग्रेस पार्टी का झंडा उठाया है, ये वे कार्यकर्ता हैं जो पुलिस, प्रशासन और पैसा से नहीं डरता है और जनता के हितों और अधिकार के लिए एकजुटता से लड़ता है।
मुझे मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं संगठन पर गर्व है। एक बड़ा काम के. राजू जी को मिला है आपको पूरे दिल से इसे पूरा करना है क्योंकि इससे आपको एक नई टीम बनाने का मौका मिलेगा और कई सारे लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का मौका मिलेगा। हमें वोटर लिस्ट में सुधार की ओर भी अधिक ध्यान लगाना है, क्योंकि मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों की बड़ी मात्रा में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। भाजपा के लोग मतदाता सूचियों में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी कर माहौल बिगाड़ने का षड्यंत्र कर रहे हैं। क्योंकि भाजपा के पास अब चुनाव लड़ने के लिए कुछ नहीं बचा है सिवाय पैसा, पुलिस और प्रशासन के।
ये लोग इसी आधार मतदाताओं को दबाने, डराने और धमकाने का काम करेंगे, लेकिन हमें इनसे डरने की जरूरत नहीं। कांग्रेस का कार्यकर्ता छाती ठोक कर जनता के बीच जाये और बताये कि आजादी से लेकर आज तक प्रदेश ही नहीं देश में विकास, प्रगति और उन्नति हुई है कांग्रेस की सरकारों द्वारा ही हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मप्र कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित अनुसूचित जाति एवं जनजाति लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये यह बातें कहीं।
कमलनाथ ने कहा कि यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है, हम सबको मिलकर फैसला करना है कि हम मध्य प्रदेश को कहां ले जाना चाहते हैं। एक समय था जब भारतीय जनता पार्टी के लिए बूथ पर बैठाने के लिए कार्यकर्ता नही मिलता था। हमें कांग्रेस संगठन को और ज्यादा मजबूत करना है। आज की राजनीति में बहुत परिवर्तन आया है, आज की राजनीति बेहद स्थानीय हो गई है। हमारे मंडलम सेक्टर के लोग, हमारे संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है। ये लोग गांव के लोगों को जानते हैं, पहचानते हैं और वे कुछ नहीं केवल मान और सम्मान चाहते हैं, इन्हें हमें मान, सम्मान और पहचान देना है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही मध्यप्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का झंडा लहराएगा।
कार्यक्रम को अभा कांग्रेस के महासचिव मप्र प्रभारी जे.पी. अग्रवाल, पूर्व कंेद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, अजा-अजजा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.राजू, केप्टन अजय यादव, शिवाजीराव मोगे, मीडिया विभाग के शिवभाटिया, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अभा कांग्रेस के सचिव सह प्रभारी संजय कपूर, सी.पी. मित्तल, संजय दत्त, राहुल भट्ट, कांग्रेस अजजा विभाग के अध्यक्ष रामू टेकाम, अजा विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शेख अलीम, ओबीसी विभाग के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा, आनंद अहिरवार सहित प्रदेश भर से आये अनुसूचित जाति एवं जनजाति लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के सदस्य बैठक में उपस्थित थे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!