-
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपा पार्टी ने जन्मदिवस पर किया पौधरोपण
भिण्ड। शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और देश के राजनीतिक भविष्य, दलित-पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, श्रमिक, महिला, बेरोजगार, नौजवान जैसे हाशिये के लोगों की अस्मिता के प्रतीक, वर्तमान साम्प्रदायिक राजनीति के दौर में संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के रक्षक, प्रगतिशीलता और आधुनिकता के साथ वैश्विक सोच से लबरेज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा है
कि हम संकल्प लेते हैं कि हम उनके नेतृत्व में जन-जन के बीच जायेंगे और जनता को बीजेपी के झूठ और सपा के सच से रूबरू कराएंगे और सच और परिश्रम के सहारे 2023 के विधानसभा में सत्ता में भागीदारी प्राप्त कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक समाजवाद ( सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय) को पहुंचाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हम इस लक्ष्य के लिए कृतसंकल्पित हैं।
जिला कार्यालय पर केक काटकर व डिडी हनुमानजी के मंदिर पर वृक्षारोपण करके मनाया आज के इस कार्यक्रम में जिला महासचिव अशोक डंडोतिया जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह सिमराव जिला सचिव मोनु सिंह राठौर यूथ बिर्गेड के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह बघेल विधानसभा उपाध्यक्ष अटेर दिनेश यादव सरपंच,विकास यादव किटी, जनोरा अवधेश बंसल सरपंच सोई विश्राम जाटव कुणाल यादव, भरत सिंह, रजत यादव, विशाल यादव ,देव, सचिन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!