- मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ का प्रांतीय विधानसभा घेराव 10 जुलाई को

मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ का प्रांतीय विधानसभा घेराव 10 जुलाई को

भोपाल। मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट जयराजसिंह चौहान के नेतृत्व में 10 जुलाई 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे से प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं, सफाई कामगार और कांग्रेसजनों द्वारा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव किया जायेगा।


चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार सफाई कामगारों के साथ अन्यायपूर्ण रवैया अपना रही है। वर्षों से सफाई कामगारों के हितों का हनन किया जा रहा है। निचले तबके से आने वाला सफाई कामगार समाज के हर वर्ग के जीवन से संबद्ध होकर उनके आसपास की गंदगी को समाप्त कर उनके जीवन मंे स्वच्छता लाकर खुद समाज मंे व्याप्त कुरीतियांे से जूझता रहता है।


चौहान ने बताया कि भाजपा सरकार की सफाई कामगार नितियों के विरोध में 10 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से विधानसभा तक पैदल मार्च कर विधानसभा का घेराव किया जायेगा। घेराव कार्यक्रम में प्रदेश भर के लगभग पांच हजार से अधिक सफाई कामगार के कार्यकर्ता और कांग्रेसजन शामिल होंगे।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag