-
डुब्रॉवनिक में पहियों वाले सूटकेस पर लगा दिया प्रतिबंध
-यूरोपियन देश क्रोएशिया का यह पुराना शहर
न्यूयॉर्क । यूरोप के एक शहर ने पहियों वाले बैग्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूरोपियन देश क्रोएशिया के शहर डुब्रॉवनिक अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है।शहर काफी पुराना है और यहां की इमारतें, सड़कें, सब प्राचीन अवतार में नजर आती हैं। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं।
अब सोचिए कि जिस शहर में इतने लोग आएं, वहां उतने ही ट्रैवल बैग्स या सूटकेस भी आते होंगे जिसमें लोग अपना सामान रखकर लाते होंगे।
पर डुब्रॉवनिक के प्रशासन ने शहर में पहियों वाले सूटकेस पर ही प्रतिबंध लगा दिया है.इस अजीबोगरीब फरमान के पीछे विचित्र कारण छुपा हुआ है। दरअसल, शहर की कई गलियां और सड़कें पत्थर की बनी हुई हैं और वही इसे प्राचीन लुक देती हैं।जब पर्यटनक इन सड़कों पर अपने पहियों वाले बैग्स के साथ चलते हैं तो काफी शोर होता है।रात के वक्त भी वहां के लोकल लोगों को ऐसा ही शोर सुनाई देता है जिसकी वजह से वो सो नहीं पाते हैं। बस इसी असुविधा का सामना करने वाले लोगों ने प्रशासन से शिकायत की कि इस समस्या का हल खोजा जाए।
शहर के मेयर मैटो फ्रैंकोविक ने नया नियम लागू कर दिया और शहर में पहियों वाले बैग्स पर ही प्रतिबंध लगा दिया। अगर कोई इस नियम को नहीं मानेगा और बैग लेकर चलता दिखेगा तो उसे जुर्माने के तौर पर 23 हजार रुपये चुकाने पड़ेंगे। ये नियम, रिस्पेक्ट द सिटी मुहिम के तहत बनाया गया है। बता दें कि यात्रियों के लिए बैग या सूटकेस उनके सामान रखने का एक जरिया होते हैं पर कंपनियां धीरे-धीरे उन्हें स्टाइलिश भी बनाती जा रही हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग उनसे अट्रैक्ट होकर उन्हें खरीद लें।यही कारण है कि बैग्स में पहिए लगाए गए जो उसे ले जाने में सुविधाजनक बनाते हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!