- सिंधी समाज की संस्था झूलेलाल सेवा समिति डबरा की कार्यकारिणी गठित

सिंधी समाज की संस्था झूलेलाल सेवा समिति डबरा की कार्यकारिणी गठित

डबरा (बेजोड रत्न ब्यूरो)। सिंधी समाज की सामाजिक संस्था भगवान झूलेलाल सेवा समिति का गठन गत दिवस किया गया जिसमे संगठन का विस्तार करते हुए समिति के सदस्यों को नवीन दायित्व सौंपे गए। ज्ञात हो गत दिवस एसबीडी धाम के दयाल भवन में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमे प्रमुख रूप से समिति का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारी बनाए गए साथ ही आने वाले दिनों में भगवान झूलेलाल के चालीसा महोत्सव की त्यारियों की भी समीक्षा की गई। 

जानकारी के अनुसार सिंधी समाज के संत पूज्य साईं श्रीचंद महाराज एवं पूज्य साई छोटूराम महाराज के सानिध्य में साथ ही पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष और पूज्य सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस बैठक में समिति का विस्तार करते हुए नवीन कार्यकारिणी बनाई गई। जिसमे संरक्षक के रूप में साई श्रीचंद, साई छोटूराम, जयपाल हबलानी, सुंदर संतवानी, बसंत वाधवानी, बन्नामल चंद्राणी, सेवक राम रोहिरा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया। वही अध्यक्ष पद मोहन रोहिरा को 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए राजू नारंग और दिलीप आहूजा, सचिव प्रवीण चंदानी, सह सचिव पुनीत हुकवानी और कोषाध्यक्ष के लिए चंद्र प्रकाश मूरजानी और प्रकाश बत्रा को नियुक्त किया गया, समस्त सिंधी समाज ने इस पर हर्ष व्यक्त किया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag