- कांग्रेस ने मणिपुर में महिला यौन हिंसा को लेकर केन्द्र सरकार का पुतला जलाया

कांग्रेस ने मणिपुर में महिला यौन हिंसा को लेकर केन्द्र सरकार का पुतला जलाया

देहरादून । मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई यौन हिंसा और वहां व्याप्त अराजकता के लिए केंद्र सरकार को दोषी बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी और महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उर्मिला थापा के संयुक्त नेतृत्व में एस्ले हॉल चैक पर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। यहां महिला कांग्रेस एवं महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में इकटठा हुए और वहां पर मणिपुर की घटना पर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्ले हाॅल चैक पहंचे जहां पर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका।

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई यौन हिंसा और वहां व्याप्त अराजकता के लिए केंद्र  सरकार को दोषी : जसविंदर सिंह गोगी
 इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि केंद्र और मणिपुर दोनों में भाजपा की तथाकथित डबल इंजन सरकार है लेकिन दोनों सरकार मणिपुर हिंसा के मामले में दोनों बुरी तरह असफल रही हैं। अब तीन महिलाओं के साथ यौन हिंसा के शर्मनाक मामले ने तो पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बस राजनीतिक जुमलेबाजी में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश मे सशक्त सरकार और डबल इंजन सरकार का दम भरती है लेकिन मणिपुर में भाजपा की विफलता से लोग समझ गए हैं

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई यौन हिंसा को लेकर महिला कांग्रेस ने किया  प्रदर्शन, बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप !
 कि केवल बातों से सरकार नहीं चला करती। उन्होंने कहा कि भारत में मणिपुर जैसी कई संवेदनशील क्षेत्रीय समस्याएं हैं, जिनको अब तक की सरकारें संवेदनशील तरीके से ही देखती आयी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की यह बड़ी कमी है कि वह इस तरह की समस्याओं की संवेदनशीलता और जटिलता को समझे बिना अचानक फैसले लेकर ये जाहिर करती है कि उनके पास इस देश की सारी समस्याओं का जादुई समाधान है। उन्होंने कहा कि चाहे नोटबन्दी का मसला हो या अग्निवीर योजना, ये सब इसी तरह के उदाहरण हैं।
ये भी जानिए...........

 उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मणिपुर में बुरी तरह असफलता का खामियाजा मणिपुर की तीन महिलाओं को भुगतना पड़ा। इस दौरान पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से मुख्य प्रवक्ता गरिमा दौसनी, आशा मनोरमा शर्मा, सुनीता प्रकाश, पूनम सिंह, मनीष नागपाल ,चंद्रकला नेगी पुष्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, अमित खन्ना, सविता सोनकर, शिवानी थपलियाल, देविंदर कौर, पिया थापा, पूनम कंडारी, निधि, अभिषेक तिवारी, राजेश पुंडीर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न को लेकर दून में कांग्रेस  कार्यकर्ता का प्रदर्शन, पीएम और गृह मंत्री का पुतला जलाया | Loksaakshya

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag