झुंझुनूं । झुंझुनूं जिले में एक घर में सो रही 20 साल की लड़की की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी के मोबाइल के स्टेट्स में हत्या की शिकार लड़की की फोटो का लगा था। उसमें साथ में मैसेज भी लिखा था। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में दोनों के बीच लव अफेयर होने की संभावना व्यक्त की है। इसकी सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार मामला गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के हांसलसर गांव में हुआ। वहां हत्या की शिकार हुई 20 साल की लड़की प्रियंका अपने पिता सुमेर, मां सरिता और चचेरे भाई धर्मेंद्र के साथ एक ही कमरे में सो रही थी। शुक्रवार रात करीब 2 बजे 2 अज्ञात युवक आए। उनमें से एक घर के बाहर खड़ा था। दूसरे युवक ने आकर प्रियंका के गले को चाकू से काट दिया। उसके चिल्लाने पर प्रियंका का रिश्ते का भाई धर्मेंद्र जाग गया।
उसने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसी दौरान हमलावर के साथ आए युवक ने धर्मेन्द्र को लाठी से हमला कर दिया। इससे धर्मेन्द्र के सिर में चोट लगी। बाद में दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके बाद परिजन प्रियंका को पहले बड़ागांव अस्पताल ले गए। उसे वहां से उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। फिर झुंझुनूं से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, लेकिन जयुपर ले जाते समय रास्ते में सीकर में ही प्रियंका ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में संदिग्ध आरोपियों के बारे में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस पर हांसलसर निवासी सुरेश उर्फ सुख्या का नाम सामने आया। उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन शनिवार को वह अपने ननिहाल खेदड़ों की ढाणी में फांसी पर लटका मिला। पुलिस को सुरेश उर्फ सुख्या के मोबाइल स्टेट्स पर प्रियंका की फोटो अपलोड मिली। इसके साथ ही एक मैसेज भी मिला। सुरेश शराब की दुकान पर सैल्समेन का काम करता था। हालात के मद्देनजर पुलिस का मानना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। पुलिस ने सुरेश उर्फ सुख्या के सहयोगी युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!