- भाजपा को संत रविदास समरसता यात्रा निकालने का कोई नैतिक अधिकार नहीं : डा.भारद्वाज

भाजपा को संत रविदास समरसता यात्रा निकालने का कोई  नैतिक अधिकार नहीं : डा.भारद्वाज

भिण्ड । कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी भाजपा के द्वारा निकाली जा रही संत रविदास समरसता यात्रा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता डा.अनिल भारद्वाज ने कहा भाजपा के मुंह से समरसता की बातें शोभा नहीं देती। संत रविदास जी के नाम पर समरसता यात्रा निकालने उन्हे नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही संत रविदास के के अनुयायियों पर जुल्म अत्यचार करने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी मध्यप्रदेश में दलित और आदिवासियों पर अत्याचार उनका उत्पीड़न भाजपा नेताओ और विधायक के द्वारा उनकी जमीनों पर कब्जा करने की घटनाओं से साफ हो गया है भाजपा से अनूसूचित जाती और अनूसूचित जन जाति का वोट खिसक गया है। इसलिए अब समरसता यात्रा के बहाने उनके वोट को पाने को  (मारीची स्वर्ण मृग) का भेष धारण कर षडयंत्र रचने की कूटनीति रची जा रही है। श्री भारद्वाज ने कहा सामाजिक परिवर्तन के संतों में जाने-माने संत रविदास ने अपना सारा जीवन इंसानियत का संदेश देने में गुजारा और जाति भेद के खिलाफ वह आजीवन कड़ा संघर्ष करते रहे। आज के संकीर्ण व जातिवादी दौर में उनके मानवतावादी संदेश व उपदेश की बहुत ही ज्यादा अहमियत है और मन को हर लिहाज से वाकई चंगा करने की जरूरत है। श्री भारद्वाज ने कहा, अपने कर्म के बल पर महान संतगुरु बने संत रविदास ने सामाजिक परिवर्तन व मानवता के मूल्यों को अपनाने व उसके विकास के लिए लोगों में जो अलख जगाया, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। यही कारण है कि आज हर जगह बड़ी संख्या में उनके अनुयायी मौजूद हैं। और काग्रेस हमेशा से ही उनके बताए मार्ग पर चलकर सत्ता में रहते हुए उनके अनुयायियों की भलाई का काम करती रही है। 
लेकिन छदम राजनीति कर वोट बैंक की राजनीति करने वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिवराज सहित अनेक मंत्री विधायक नेताओं की उनके तस्वीर पर मत्था टेकने का कार्य कर रही है।  भाजपा वास्तव में उनको मानती है तो यात्रा निकालने के  साथ-साथ उनके आदर्शो पर भी अमल करने का प्रयास करना चाहिए, तभी देश के गरीबों व शोषित जनता का सही भला होगा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag