- भगवान लव-कुश मंदिर निर्माण का स्वीकृति आदेश लेकर पहुंचे सीएम

भगवान लव-कुश मंदिर निर्माण का स्वीकृति आदेश लेकर पहुंचे सीएम

कुशवाहा महाकुंभ से कांग्रेस को जवाब; शिवराज बोले- हम केवल घोषणाएं नहीं करते
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को कुशवाहा समाज के महाकुंभ में भगवान लव-कुश मंदिर निर्माण और कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति का आदेश लेकर पहुंचे। इनका निर्माण 10 करोड़ रुपए की लागत से होना है। आदेश दिखाते हुए ष्टरू ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, हम केवल घोषणा ही नहीं करते, जो कहते हैं, वो करते हैं।
कुशवाहा महाकुंभ से कांग्रेस को जवाब; शिवराज बोले- हम केवल घोषणाएं नहीं करते  | Shivraj reached the program after taking the approval order for the  construction of Lord Kush temple with 10
भोपाल के भेल दशहरा मैदान में हुए महाकुंभ में ष्टरू ने कहा, मंदिर और सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा सागर में की थी। उन्होंने आदेश की कॉपी महाकुंभ में शामिल हुए कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह को सौंपी। ष्टरू ने डेढ़ महीने पहले सागर में हुए कुशवाहा महासम्मेलन में मंदिर और भवन निर्माण की घोषणा की थी। निर्माण सागर में होना है।
 कुशवाहा महाकुंभ से कांग्रेस को जवाब; शिवराज बोले- हम केवल घोषणाएं नहीं करते  | Shivraj reached the program after taking the approval order for the  construction of Lord Kush temple with 10
घोषणाओं को भी गिनाया
महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस पर जयंती समारोह मनाने का फैसला किया है। इस दिन ऐच्छिक अवकाश देना शुरू किया है। दमोह के शासकीय महात्मा ज्योतिबा फुले सीएम राइज उत्तर माध्यमिक विद्यालय का नामकरण कर दिया गया है। महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की थी। शामिल कर लिया है। कुश कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया है। इसमें नामांकन करना है, तो एक-दो दिन में चर्चा करके कर दिया जाएगा।
ये भी जानिए...........
भगवान लव-कुश मंदिर निर्माण का स्वीकृति आदेश लेकर पहुंचे CM - India First  News
अशोक चक्र कुशवाहा समाज की देन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, हम अपनी संस्कृति और धर्म के पुजारी हैं। हम ऐसे लोग हैं, जो मेहनत और खून पसीने की खाते हैं। हमारा समाज कभी दूसरे का हक नहीं छीनता। हमारा समाज अन्याय सहन करने वाला नहीं है। जरूरत पड़ी तो स्वाभिमान की लड़ाई लड़ेंगे। सीएम ने कहा कि हम भगवान राम, भगवान कुश के वंशज हैं। हमें यह कहते हुए गर्व है कि चंद्रगुप्त मौर्य जैसे व्यक्ति, जिन्होंने पूरी दुनिया को रोशन किया और सम्राट अशोक हमारे गौरव हैं। हमारे देश के राष्ट्रीय ध्वज में यदि अशोक चक्र किसी की देन है तो वह कुशवाहा समाज की देन है। इस कार्यक्रम में मप्र सरकार के उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार कुशवाहा, नंदराम कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा मौजूद रहे।
भगवान लव-कुश मंदिर निर्माण का स्वीकृति आदेश लेकर पहुंचे CM - India First  News

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag