- मैं हूं अभिमन्यु द्वितीय का शुभारंभ...........

मैं हूं अभिमन्यु द्वितीय का शुभारंभ...........

- 1 अगस्त से 15 अगस्त तक पुलिस चलाएगी जन जागरूकता अभियान
भिण्ड। जिले में महिलाओं एवं बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराधो के संबंध में जागरूकता, महिलाओं को सुरक्षित एवं पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषो का सहयोग सुनिश्चित करने हेतु शुरू हुए विशेष जागरूकता अभियान मैं हूं अभिमन्यु द्वितीय का शुभारंभ जिला भिंड में किया गया। इस क्रम में आज 01 अगस्त 2023 को अभियान के प्रथम दिन महिला थाना जिला भिंड से पुलिस अधीक्षक जिला भिंड एवं कर्नल जगदीश राव कमांडेंट 30 एम पी बटालियन द्वारा जन जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया गया एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारी, एनएसएस के छात्र एवम छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, एनजीओ संस्था के सदस्यों को उक्त अभियान का मूल उद्देश्य बताया गया एवं शपथ दिलवाई गई। उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा जिला भिंड पूनम थापा शर्मा के नेतृत्व में एक जनजागरुकता रैली का आयोजन किया गया। जो महिला थाना से प्रारंभ होकर शहर का भ्रमण करते हुए शास्त्री तिराहे तक निकाली गई,बालक बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधो, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे अपराधो  एवं ऐसे अपराधो की रोकथाम हेतु बने कानूनों के बारे समझाया। साथ ही उपस्थित बालक बालिकाओं उनके परिजनों को जेंडर सेंस्टाइजेशन के संबंध में समझाया। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 आदि का प्रचार प्रसार किया। एवं समस्त उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवाई गई,  साथ ही अभियान के दौरान जारी किए गए स्टिकर्स, पोस्टर्स , वितरित किए गए उनको सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाए गए, एवं सभी को आसपास घटित होने वाले अपराधो के बारे तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया एवं अभिमन्यु का शेल्फी कट आऊट प्वाइंट लगाया गया। अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी गई। समस्त करवाही में महिला सुरक्षा शाखा का स्टाफ, महिला थाना का स्टाफ, निर्भया मोबाइल, साथ रहा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag