-
गहलोत ने राजस्थान को रेप कैपिटल बना दिया: सांसद दिया कुमारी
लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी चुप क्यों
नई दिल्ली । राजस्थान से भाजपा महिला सांसद दिया कुमारी और रंजीता कोली ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमला कर कहा कि कांग्रेस सरकार में राजस्थान पूरे देश का रेप कैपिटल बन गया है, और गहलोत को अब सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।भाजपा लोकसभा सांसद दिया कुमारी ने कहा जयपुर सहित हर जिले में दिल दहलाने वाली वारदातें हो रहीं हैं, महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं है। हालात इतने भयावह हैं कि राजस्थान पूरे देश का रेप कैपिटल बन गया है और यह एनसीआरबी के आंकड़े कह रहे हैं।
कांग्रेस महिला विधायक तक यह कह रही है कि वह राजस्थान में अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत के पास गृह मंत्रालय भी है लेकिन वे सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। उनकी नेता प्रियंका गांधी घूमने के लिए रणथंभौर आती हैं, लेकिन किसी भी पीड़िता से मिलने नहीं जाती।
उन्होंने जोड़ा कि जहां से वह स्वयं विधायक चुन कर आएं हैं, वहां भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है और सीएम से अब स्थिति संभल नहीं रही है। उन्होंने कई बार संसद में यह मामला उठाया, भाजपा विधायकों ने जयपुर में विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया, यहां तक कि सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन भी किया। वहीं भाजपा की एक अन्य महिला सांसद रंजीता कोली ने भी प्रियंका गांधी पर निशाना साधकर कहा कि कुर्सी की लड़ाई के लिए लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी ने क्या राजस्थान में आकर एक भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने राजस्थान को रेपिस्ट स्टेट बनाकर रख दिया है, कलंकित कर दिया है और उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!