- महिला ने ससुराल पक्ष पर कराया दहेज का मामला दर्ज

महिला ने ससुराल पक्ष पर कराया दहेज का मामला दर्ज

भिण्ड। गोहद थाना क्षेत्र के वार्ड क्र.16 धर्मकांटा निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं, पुलिस ने मामले की जांच उपरांत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रजनी पत्नी अजय राठौर उम्र 22 वर्ष निवासी धर्मकांटा वार्ड क्र.16 ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग विगत 30 सिंतबर 2021 से अब तक दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। पुलिस ने जांच उपरांत पति अजय, सास रामबेटी, जेठ राजाराम व ननद कमलेश, संगीता के विरुद्ध दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag