- को‎विड के बाद एक म‎हिला मुंह के बजाय दिल से खाती है खाना

को‎विड के बाद एक म‎हिला मुंह के बजाय दिल से खाती है खाना

लंदन । को‎विड से प्रभा‎वित होने के बाद एक म‎हिला मुंह के बजाय ‎दिल से खाना खा रही है। लंदन में ऐसा उस म‎हिला के साथ लगातार हो रहा है, हालां‎कि वह सीखे खाना पचा नहीं पाती है। ‎मिली जानकारी के अनुसार उस महिला का नाम सराह है और वो 30 साल की है। उसे कोविड इंफेक्शन हुआ था, जिसके बाद कुछ ऐसी क‎ठिन समस्या सामने आई।

मुंह के बजाय दिल से खाती है महिला, बोली- नहीं आती खाने की याद news in hindi
 सराह ने अपनी इस कंडीशन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर शेयर किया है। उसने बताया है कि वो सामान्य लोगों की तरह खाना खाकर पचा नहीं सकती है। महिला को गैस्टोपैरेसिस नाम की मेडिकल कंडीशन हो गई है, जिसकी वजह से सामान्य रफ्तार से बेहद कम गति से पेट में पहुंचता है। ये एक लॉन्ग टर्म कंडीशन है, जिसे दवाओं और डाइट में बदलाव करके मैनेज किया जा सकता है। इसकी वजह से सराह का पाचन तंत्र पूरी तरह से अपाहिज हो चुका है। वो खाना पचा नहीं पाती हैं और जो भी खाती हैं, तुरंत उल्टी कर देती हैं। 
ये भी जानिए..................
अजब-गजब: मुंह के बजाय दिल से खाती है महिला बोली- न महसूस होती है भूख न आती  है खाने की याद! - UP 24x7 News
खाना खाने से भी उन्हें दर्द होता है और यही वजह है कि वो मुंह से खाने के बजाय अब टोटल पैरेंटल न्यूट्रिशन पर हैं। टोटल पैरेंटल न्यूट्रिशन में मरीज़ को आईवी एडमिनिस्ट्रेड न्यूट्रिशन दिया जाता है। सराह को दिल के ज़रिये टीपीएन दिया जाता है और वो दावा करती है कि उसे खाने की बिल्कुल भी याद नहीं आती। वो कहती हैं कि कभी भी उन्हें खाने से ज्यादा प्यार नहीं था और इस तरह से पोषण मिलना वे वरदान की तरह मानती हैं। उन्हें कोविड होने के बाद खाना पचाने में बहुत दिक्कत होती थी लेकिन टीपीएन ने उनकी ज़िंदगी बदल दी। हालांकि उन्हें इंफेक्शन के खतरे से बचा रहना जरुरी होता है।
कोरोना के बाद कैसे रखें अपने दिल और फेफड़ों का ख़्याल? - BBC News हिंदी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag