-
गहलोत राजस्थान को पांच साल में 50 साल पीछे ले गए
- मै बनिए का बेटा हूं एक एक पाई का हिसाब ऊंगलियों पर रखता हूं
जयपुर। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटो के चुनाव प्रस्तावित है चुनाव जीतने की गरज से ही भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के चारो कोनो से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी शुरू कर दी है। पिछले दिन राज्य के सवाईमाधोपुर से यात्रा निकाली गई जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रवाना किया और आज मेवाड़ के बेणेश्वर धाम से
परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे देश के गृहमंत्री अमित शाह ने गहलोत सरकार पर चुन चुन कर निशाना साधा जिसमें उन्होने कहा कि गहलोत राजस्थान को अपने पांच साल के शासन में 50 साल पीछे ले गए।इतना ही नहीं उन्होने कहा कि आज प्रदेश में जो दलित, वंचित शोषित तबके से लेकर महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें आये दिन सुखिर्यां बन रही है उनकी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ध्यान क्यों नहीं जाता गहलोत साहब अपनी योजनाओं की तारीफ में मशगूल हो गए है कि प्रदेश के विकास और साढे सात करोड़ की जनता का उन्हें कोई ध्यान ही नहीं है
और उनके ध्यान नहीं देने के कारण में पांच साल पहले सत्ता में आई कांग्रेस सरकार प्रदेश को 50 साल पीछे ले गई उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा देश के विकास के लिए उठाये गए हर कदम का विरोध तो कर रहे है पर वे अपने ही प्रदेश की सुध क्यों नही लेते। शाह ने दावा किया कि प्रदेश की जनता 2023 के होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ेको 2 तिहाई बहुमत से सत्ता में लाने के लिए तैयार है। सत्ता में आने की वजह बताते हुए कहा कि भाजपा जो देश की एकता, अखण्डता अक्षुण रखने और देश के मान सम्मान को बढ़ाने का दावा करती है उस पर खरा उतरी है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!