-
10 वर्ष पूर्ण हो चुके आधार धारकों को व्यक्तिगत जानकारी अपडेट कराना जरूरी
भिण्ड। जिले के ऐसे नागरिक जिनके आधार सृजित हुए 10 वर्ष पूर्ण हो चुके है। उनके व्यक्तिगत नवीनतम विवरण को आधार के डाटा में अपडेट कराया जाना आवश्यक है। ऐसे आधार धारकों को यूआईडीएआई ने अपडेट डॉक्यूमेंट की नई सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा को नागरिक के माध्यम से ऑनलाइन एक्सेस कर डॉक्यूमेंट अपडेट 14 सितम्बर तक नि:शुल्क कर सकते है। यह नई सुविधा आधार में व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण दस्तावेजों को अद्यतन करने की अनुमति प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त रहवासी आधार सेंटर पर जाकर भी डॉक्यूमेंट अपडेट करा सकते है। जिसका शुल्क 50 रूपए किओस्क संचालक को देना होगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!