- स्वास्थ विभाग के 205 कर्मचारी बर्खास्त

स्वास्थ विभाग के 205 कर्मचारी बर्खास्त

सीएमएचओ ने जारी किया आदेश
बिलासपुर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी ने बिलासपुर जिले के हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के ये कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर थे।बता दें कि अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी 21 अगस्त से हड़ताल पर हैं। एस्मा लगाने और 24 घंटे में कर्तव्य पर उपस्थित होने की चेतावनी देने के बाद भी हड़ताली कर्मचारियों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के 205 हड़ताली कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

ये भी जानिए..........


 बर्खास्तगी वो आदेश सीएमएचओ ने जारी किए है। गौरतलब है की इसके पहले कांकेर में 568, बलौदाबाजार में 265 और कवर्धा में 161 हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। बताया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग के इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों के ईलाज में कई तरह की परेशानी हो रही थी। यही कारण है की पीछले दिनों सरकार ने एस्मा लगा दिया था। इसके बाद हर जिले में अधिकारियों ने हड़ताल से वापस लौटने के लिए कर्मचारियों को नोटिस दिया लेकिन हड़ताली कर्मचारी हड़ताल से नही लौटे।




Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag