- सोशल मीडिया साइट पर मोदी के बाद योगी की लोकप्रियता बढ़ी

सोशल मीडिया साइट पर मोदी के बाद योगी की लोकप्रियता बढ़ी

लखनऊ । सोशल मीडिया साइट एक्स पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फॉलोअर्स की संख्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सबसे ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 30 दिनों में योगी के फॉलोअर्स में 2.67 लाख से अधिक की वृद्धि हुई है। एक्स ने दुनिया भर के व्यक्तित्वों, संगठनों, फाउंडेशनों सहित अपने सभी हैंडल की सूची जारी की है, जिन्हें पिछले 30 दिनों में लोगों द्वारा सबसे अधिक फॉलो किया गया है। 
ये भी जानिए...................
सोशल मीडिया पर मोदी के बाद योगी की लोकप्रियता - Dainik Savera Times | Hindi  News Portal

भारतीय राजनेताओं में इस सूची में प्रधानमंत्री मोदी (6.32 लाख) के बाद दूसरा नाम योगी आदित्यनाथ का है। योगी अन्य भारतीय राजनेताओं से काफी आगे हैं, जिनमें राहुल गांधी भी शामिल हैं, जो तीसरे नंबर पर हैं। सोशल मीडिया साइट्स पर योगी के कुल फॉलोअर्स की संख्या अब 26 मिलियन हो गई है। सूची में समग्र भारतीय राजनेताओं, संस्थानों या व्यक्तित्वों में से, योगी नए फॉलोअर्स पाने में केवल इसरो (1,166,140), प्रधान मंत्री मोदी और विराट कोहली (4,74,011) से पीछे हैं।
सोशल मीडिया पर मोदी के बाद योगी की लोकप्रियता - Dainik Savera Times | Hindi  News Portal

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag