- पूर्व मंत्री रघुराज की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ च‎रित्र हनन का मामला दर्ज

पूर्व मंत्री रघुराज की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ च‎रित्र हनन का मामला दर्ज

लखनऊ । यूपी के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी कुमारी और एक निजी समाचार चैनल से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ यहां सोमवार को च‎रित्र हनन का एक मामला दर्ज किया गया। रघुराज प्रताप सिंह जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष भी हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया ‎कि इन चारों के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में साजिश, मानहानि और महिला की गरिमा का अपमान करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया। 
Uttar Pradesh: यूपी के पूर्व मंत्री राजा भैया की पत्नी समेत चार लोगों के  खिलाफ FIR दर्ज, जानिये क्या है पूरा मामला - डाइनामाइट न्यूज़
जानकारी के अनुसार हजरतगंज थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में रहने वाली साध्वी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भानवी कुमारी, चैनल के उपाध्यक्ष संत प्रसाद राय, संवाददाता अभिषेक उपाध्याय और एंकर अखिलेश आनन्‍द के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि), 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से अश्लील व अभद्र शब्दों का प्रयोग) और 120 बी (साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गौरतलब है ‎कि साध्वी सिंह भानवी सिंह की बहन हैं। 
पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज,  जानिए क्या है मामला - fir registered against four people including wife of  former minister-mobile

दर्ज प्राथमिकी में साध्‍वी सिंह ने आरोप लगाया है कि 28 अगस्त की शाम को चैनल पर उनके जीजा रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और उनकी पत्नी (भानवी कुमारी) के तलाक मामले पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया गया, जिसमें संवाददाता ने साध्‍वी और रघुराज प्रताप के बीच संबंधों को लेकर आपत्तिजनक आरोप लगाए। साध्वी ने कहा कि भानवी और उनके बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद के कारण जानबूझकर यह झूठा एवं मनगढ़ंत आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा ‎कि चैनल के किसी भी पत्रकार ने समाचार प्रसारित करने के पहले आरोप के संबंध में मेरा पक्ष नहीं जाना। उन्होंने इसे अपने चरित्र हनन की साजिश करार दिया। साध्वी ने चेतावनी भी दी कि इस मामले में कार्रवाई न होने की स्थिति में उन्हें अपनी मर्यादा बचाने के लिए आत्महत्या करने पर विवश होना पड़ेगा। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag