-
भारत के रुस से तेल खरीदने पर अमेरिका ने कहा, हर संप्रभु देश का अधिकार
वॉशिंगटन । भारत सहित हर संप्रभु देश को किसी भी अन्य देश से तेल या खनिज प्रोडक्ट खरीदने का अधिकार है। यह बयान व्हाइट हाउस के अधिकारी जॉन किर्बी ने दिया। यह टिप्पणी उस सवाल पर आई, जिसमें भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने के बारे में पूछा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच चर्चा का एक एजेंडा भी हो सकता है।
बता दें कि जो बाइडन, गुरुवार अपनी भारत यात्रा शुरू करने वाले है। बाइडन भारत की यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करने वाले हैं। किर्बी ने कहा, ‘प्रत्येक राष्ट्र को अपने संप्रभु निर्णय स्वयं लेने होते हैं। रूस के साथ आर्थिक अवसरों और व्यापार के मामले में हम कहां आते हैं, इस बारे में हम अपने सभी सहयोगियों और साझेदारों के साथ स्पष्ट रहे हैं।
किर्बी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस सप्ताह भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन से अनुपस्थित रहने के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने रूस को अपना संदेश दिया, ‘यूक्रेन छोड़ो, युद्ध बंद करो। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच चर्चा की संभावना के बारे में भी बताया। किर्बी ने कहा, दोनों नेता पूरे इंडो-पैसिफिक में सुरक्षा, आर्थिक और कूटनीतिक चुनौतियों पर निश्चित रूप से चर्चा करने वाले है। जी 20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को भारत में होने वाला है और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!