- मोरक्को में आये भीषण भूकंप में 300 लोगों की मौत, देर रात जमकर ‎हिली धरती

मोरक्को में आये भीषण भूकंप में 300 लोगों की मौत, देर रात जमकर ‎हिली धरती

-मलबे में तब्दील हो गई अनेक इमारतें, भारत ने ‎दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा
रबात । मोरक्को में देर रात आए भूकंप से 300 लोगों की जान चली गई, जब‎कि अनेक लोग घायल भी हुए हैं। ‎मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात आए 6.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घर छोड़कर भाग गए। भूकंप के कारण इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। देश के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। रात करीब 11:11 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप का केंद्र मार्राकेश से 71 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई में था। इधर भरत ने मोरक्को में आए भीषण भूकंप में हताहतों के प्र‎ति संवेदना व्यक्त करते हुए मदद का भरोसा ‎दिलाया है। हालां‎कि मोरक्को में आए भूकंप से अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत होने का दावा ‎किया है। जब‎कि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है, मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कुछ वीडियो एक इमारत ढहती हुई और सड़कों पर मलबा दिखाई दे रहा है। लोगों को शॉपिंग सेंटर, रेस्तरां और अपार्टमेंट से बाहर भागते और खाली पड़े इलाकों में इकट्ठा होते हुए देखा जा सकता है। लोग डरे हुए हैं और दोबारा भूकंप आने की आशंका से बाहर रह रहे हैं।
ढही इमारतें, मचा हाहाकर: मोरक्को में भीषण भूकंप ने इस तरह मचाई तबाही, करीब 300  लोगों की गई जान - the severe earthquake in morocco caused havoc like  this-mobile
पीएम मोदी ने ‎दिलाया  मोरक्का की मदद का भरोसा 
पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मोरक्को को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। पीएम मोदी नो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
ढही इमारतें, मचा हाहाकर: मोरक्को में भीषण भूकंप ने इस तरह मचाई तबाही, करीब 300  लोगों की गई जान - the severe earthquake in morocco caused havoc like  this-mobile
केरमाडेक द्वीप समूह पर भी भूकंप के तेज झटके
न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह के दक्षिणी क्षेत्र में भी शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गयी। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने यह जानकारी दी है। जीएफजेड के अनुसार भूकंप के झटके ग्रीनविच मिड टाइस के अनुसार आज सुबह करीब 09:09 बजे महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र 33.23 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 178.17 डिग्री पश्चिमी देशांतर तथा सतह से 80.3 किमी की गहराई में स्थित था। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
Morocco Eathquake : तेज भूकंप से 300 लोगों की मौत, हुई भारी तबाही
अबतक का सबसे तीव्रता वाला झटका
मोरक्को के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी एवं चेतावनी नेटवर्क ने रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता सात मापी। वहीं अमेरिकी एजेंसी ने 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता का भूकंप के बाद का झटका आने की सूचना दी। कहा जा रहा है ‎कि यह मोरक्को में आया अब तक का सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप है। उत्तरी अफ्रीका के इस देश में भूकंप अपेक्षाकृत कम आते हैं, लेकिन 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण हजारों लोगों की मौत हो गई थी।
Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से मचे हाहाकार के बीच भारत ने बढ़ाए  मदद के हाथ, पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कि सहायता की पेशकश

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag