- मरीजों के बीच स्वामी रामचंद दास ने मनाया अपना जन्मदिवस

मरीजों के बीच स्वामी रामचंद दास ने मनाया अपना जन्मदिवस

जबलपुर, । हरे कृष्णा आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र महाराज ने विराट हॉस्पिस जाकर ज्ञानेश्वरी दीदी के सानिध्य में मरीजो के बीच में अपना ८४ वा जन्मोत्सव मनाया मरीजो के लिए राशि भेंट की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, रवि बाजपेई, डॉक्टर अखिलेश गुमास्ता, शरद अग्रवाल आदि उपस्थित थे। नरसिंह मंदिर जाकर स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज पुष्प अर्पण कर स्वामी नरसिंह दास महाराज द्वारा स्वागत किया गया। सर्वप्रथम गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया, पौधा रोपण के साथ दिन की शुरुआत की।
ये भी जानिए..................


 आश्रम के व्यवस्थापक एवं नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉक्टर सुधीर भगवान ने बताया स्वामी जी १० करोड़ से अधिक हरे कृष्ण महामंत्र का जाप अभी तक कर चुके हैं ब्रम्हलीन स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज के सानिध्य में माघ मास में गंगा तट पर कई बार साधना की। संयोग ऐसा रहा जब स्वामी जी का जन्म हुआ उसके चार माह पूर्व स्वामी के पिताजी का निधन हो गया था स्वामी जी के सानिध्य में प्रतिदिन १३ वर्षों से २०० लोगों को चलित प्रसादम सेवा के अंतर्गत नि:शुल्क भोजन कराया जाता है जो अभी भी निरंतर चालू है ५० देश से अधिक की यात्रा स्वामी जी कर चुके हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag