लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी के बीच इन दोनों गहरी छन रही है। राहुल गांधी, लाल यादव से बहुत सारे गुन सीख रहे हैं। राजनीति के साथ-साथ भोजन से किस तरह की आत्मीयता बनती है। यह लालू प्रसाद यादव समझ रहे हैं। लालू प्रसाद यादव को मछली सत्तू पहले बहुत पसंद था। अब वह थाई फूड के शौकीन हो गए हैं। लोग हंसी मजाक में कहने लगे हैं कि थाई फूड गठबंधन की मुख्य आधारशिला हो सकती है। लालू प्रसाद यादव कहीं राहुल गांधी को थाई फूड खिला-खिला कर इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का आधार और सफलता का रास्ता दिखा सकते हैं।
विशेष सत्र की जानकारी भाजपा नेताओं को भी नहीं
सरकार ने 5 दिन का विशेष सत्र बुला लिया है। सत्ता पक्ष में भी जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। विपक्ष अटकलें का बाजार गर्म कर ही रहा है। विशेष सत्र को लेकर विपक्षी दलों से ज्यादा भाजपा के अंदर ही चर्चा हो रही है। भाजपा के नेता कह रहे हैं मोदी जी ने ऐसा कौन सा चक्रव्यूह रचा है। जिसको गोपनीय रखा जा रहा है। भाजपा नेताओं के बीच जो चर्चा है उसके अनुसार, संविधान को बदलने के लिए यह विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। कोई कह रहा है, कि पाकिस्तान के कब्जे वाले पाक अधिकृत कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने जा रही है। कोई कह रहा है, कि महिला आरक्षण बिल लाकर 2024 में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का श्रेय भाजपा लेकर 2024 का चुनाव जीतेगी। बहरहाल संसद का विशेष सत्र जब होगा, तब होगा।अभी तो अनुमान की खेती हो रही है। यह अनुमान भी भाजपा नेताओं द्वारा लगाए जा रहे हैं।
इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेता हैरान परेशान
मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। हर पार्टी की तरफ से विभिन्न कमेटियों के लिए नाम दिए गए। कांग्रेस पार्टी ने जो नाम दिए। उसमें अधिकांश नए लोगों के नाम है। इससे कांग्रेस के जमे -जमाए पदाधिकारी नाराज हैं। कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी गठबंधन की जो कमेटियों में भी अपना नाम चाहते हैं। दूसरी और कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इंडिया गठबंधन के अन्य दलों को यह मैसेज देना चाहता है, कि कांग्रेस पदों से दूर रहकर, गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत है इसके कारण गठबंधन को तोड़ने के जो प्रयास हो रहे थे, वह कमजोर पड़ गए हैं। भाजपा के एजेंट के रूप में कई नेता इंडिया गठबंधन से भी जुड़े हुए हैं। उन्हें इससे बड़ी परेशानी हो रही है।
ये भी जानिए...................
इंडिया गठबंधन की बैठक में बिन बुलाए नेता
मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। इस बैठक में कुछ ऐसे सहयोगी दलों के बड़े नेता भी आए,जिन्हें बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया था। इसको लेकर पश्चिम बंगाल के एक नेता नाराज हो गए। उन्होंने कहा ई ना चोलवे। इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर भारतीय जनता पार्टी हरदम ध्यान रखती है,और कोशिश करती है, कि किसी न किसी बहाने इंडिया गठबंधन में दरार आए। इसको लेकर इंडिया गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक दल काफी सतर्क हैं। बिन बुलाए मेहमानों और संदिग्ध नेताओं से इंडिया गठबंधन भी बड़ी सतर्कता बरत रहा है।