- 1200 से ज्यादा सार्वजनिक स्थानों पर विराजेंगे विघ्नहर्ता

1200 से ज्यादा सार्वजनिक स्थानों पर विराजेंगे विघ्नहर्ता

-भोपाल में छाया गणेशोत्सव का उल्लास, सीएम हाउस में शिवराज सिंह ने की गजानन की स्थापना
भोपाल । रिद्धि-सिद्धि के दाता विध्नों के विनाशक गौरी पुत्र भगवान गणेश की स्थापना के साथ ही 10 दिनी गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है। घरों व पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। चौक-चौराहे पर बनाए गए पंडालों के आसपास आकर्षक विद्युत सजावट भी की गई हैं। भोपाल में 1200 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। न्यू मार्केट, लखेरापुरा, कोलार, आनंद नगर समेत पूरे शहर में आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं।
Ganpati Bappa will be seated at 125 places...the tallest 20 feet statue  will be installed in Toppura locality. | 125 स्थानों पर विराजेंगे गणपति  बप्पा...तोपपुरा मोहल्ले में सबसे ऊंची 20 फीट की

मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिक के साथ प्लेटिनम प्लाजा के पास गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा, सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता सबके जीवन में विघ्न हरें, सुख और शांति की वर्षा करें, सबका मंगल और कल्याण हो, यही उनसे प्रार्थना है। शहर में मिट्टी के गणेश की प्रतिमाओं को अधिकांश स्थानों पर विराजित किया गया है। इस बार गणेश चतुर्थी तिथि दो दिन होने की वजह से शहर में झांकी - पंडालों में सोमवार को भी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई।
Ganesh statue made on the theme of Chandrayaan-3 in Bhopal | CM शिवराज,  पत्नी-बेटे के साथ गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे; इस साल चंद्रयान-3 थीम पर भी  प्रतिमाएं - Dainik Bhaskar
सीएम हाउस में विराजे गजानन
इस पावन मौके पर सीएम हाउस में भी भगवान गणपति की स्थापना की जा रही है। इसके लिए सीएम शिवराज सिंह अपनी पत्नी साधना सिंह और बेटों के साथ सुबह लगभग साढ़े दस बजे टीटी नगर स्थित प्लेटिनम प्लाजा स्थल पहुंचे और श्रद्धापूर्वक गजाजन की प्रतिमा लेकर आए। मुख्यमंत्री आवास में बने पूजा कक्ष में भगवान गणेश जी की झांकी सजाई गई है।

विघ्नहर्ता पर सिर पर बिठाकर लाए नरोत्तम
प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने भी राजधानी में अपने आवास पर गणपति की स्थापना की। नरोत्तम मंगलवार सुबह माता मंदिर चौराहा पहुंचे और मिट्टी से निर्मित भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली मूर्ति माथे पर रखकर अपने आवास पर लेकर आए और मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक गणपति को विराजित किया।
ये भी जानिए.................
Ganesh statue made on the theme of Chandrayaan-3 in Bhopal | CM शिवराज,  पत्नी-बेटे के साथ गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे; इस साल चंद्रयान-3 थीम पर भी  प्रतिमाएं - Dainik Bhaskar
कहां, किस रूप में दिखेंगे प्रथम पूज्य
भाजपा ऑफिस में चंद्रयान-3 थीम पर बनी गणेश जी की प्रतिमा विराजित की गई है। आदर्श नवदुर्गा मंदिर प्लेटिनम प्लाजा परिसर में प्रतिमा बनाई गई है। मंदिर के व्यवस्थापक चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि यह प्रतिमा कोलकाता के कलाकारों ने तैयार की है। श्री गणेश कमल पुष्प पर विराजमान है। भगवान गणेश की लगभग 6 फीट की प्रतिमा है।  इतवारा ट्रांसपोर्ट क्षेत्र की झांकी में भगवान गणेश विष्णु अवतार में तो कहीं शिव की गोद में तो कहीं मूषक पर विराजमान दिख रहे हैं। न्यू मार्केट व्यापारी गणेश उत्सव समिति के पंडाल में लाल बाग के राजा गणेश विराजित हैं। नादरा बस स्टैंड के पास पंडाल में मयूर पर, छोला रोड की झांकी में अर्धनारीश्वर भगवान के साथ गणेशजी दिख रहे हैं।
गजानन के स्वागत को श्रद्धालु तैयार, आज घर-घर विराजेंगे बप्पा » दैनिक अग्निपथ

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag