- लंदन के टॉवर ब्रिज पर लगा गाड़ियों का जाम

लंदन के टॉवर ब्रिज पर लगा गाड़ियों का जाम

- ब्रिज  को खोला गया था एक नाव के गुजरने के लिए
लंदन। यहां की टेम्स नदी पर बने ऐतिहासिक टॉवर ब्रिज  के खुलने से ब्रिज के दोनों ओर जाम लग गया। इस ब्रिज को एक नाव के गुजरने के लिए खोला गया था, लेकिन नाव ब्रिज में में फंस गई, जिसकी वजह से ब्रिज के दोनों तरफ गाड़ियों का जमावड़ा लग गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, उस समय, ऐतिहासिक नाव एडियू को पुल के नीचे से गुजरना था। हालांकि, ब्रिज को खोलने के बाद पुल को बंद करने में काफी कठिनाई हुई। जिसकी वजह से लंदन की सड़कों पर काफी अराजकता फैली रही। 

लंदन का टॉवर ब्रिज 2 भागों में 'बंटा', दोनों तरफ लगा गाड़ियों का जमावड़ा,  जाम में जूझते रहे लोग - London historical tower bridge unable to close  after open for passing boat
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तकरीबन आधे घंटे से ज्यादा समय लग गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘पहले मुझे पुल को खुला देखकर अच्छा लगा, लेकिन फिर एहसास हुआ कि कुछ तो गलत है, पुल इतनी देर से खुला है, मैंने इसे थोड़ी देर तक देखा। सड़कों पर बहुत अधिक ट्रैफिक था।पुल पर इंतज़ार कर रही 2 पर्यटक बसों के साथ-साथ काफी गाड़ियां होने की वजह से जाम लग गया था। उन्होंने कहा कि जब लंबे इंतजार के बाद पुल बंद हुआ तो लोग खुशी से झूम उठे।
ये भी जानिए...........

लंदन का टॉवर ब्रिज 2 भागों में 'बंटा', दोनों तरफ लगा गाड़ियों का जमावड़ा,  जाम में जूझते रहे लोग - London historical tower bridge unable to close  after open for passing boat
 शख्स ने बताया, ‘मैंने पहली बार टेम्स में सील को देखा जिसे पहले कभी नहीं देखा था। जब पुल अंततः बंद हुआ तो पहले बाइक को जाने की अनुमति दी गई और फिर कुछ देर बाद यातायात बंद कर दिया गया।’जानकारी के अनुसार, मूवेबल टॉवर ब्रिज लंदन के ग्रेटर लंदन बोरो टॉवर हैमलेट्स और साउथवार्क के बीच टेम्स नदी पर बनाया गया है। यह शहर का एक ऐतिहासिक स्थल है जो टॉवर ऑफ लंदन का पूरक है, जो इसके बगल में स्थित है। पुल 1894 में बनकर तैयार हुआ था और इसका प्रवेश द्वार 76 मीटर (250 फीट) चौड़ा और 240 मीटर (800 फीट) लंबा है। पुल में आई खराबी से मध्य लंदन का एक महत्वपूर्ण मार्ग कट गया। हाइड्रॉलिक रूप से संचालित बेसक्यूल्स पुल को वापस नीचे गिराने में काफी मशक्कत करना पड़ी। 
लंदन का टॉवर ब्रिज 2 भागों में 'बंटा', दोनों तरफ लगा गाड़ियों का जमावड़ा,  जाम में जूझते रहे लोग - London historical tower bridge unable to close  after open for passing boat

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag