-
गड़ेर गांव में चोरों ने बोला धाबा, गहने लेकर हुए रफू चक्कर
भिण्ड। अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ेर में अज्ञात चोरों ने एक मकान में धाबा बोल दिया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने लेकर रफू चक्कर हो गये। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रामसुमिरिनी पत्नी रतिपाल भदौरिया निवासी गड़ेर ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार रात अज्ञात चोरों ने उसके मकान में दाखिल होकर अलमारी में रखे सोने के जेबरात एक लर, अंगूठी, तीन मर्दानी, दो जनानी, कान की दो जोड़ी टोक्स चोरी कर ले गये। जब परिजनों ने घर के अंदर सामान बिखरा हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मौके से चोरों के निशान लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!