-
गोहद विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद भौ में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
कांग्रेस के पास झूठ बोलने की गारंटी भाजपा के पास विकास की गारंटी : महेंद्र सिंह यादव
- मौ क्षेत्र की जनता के लिए भाजपा की सरकार बनने के बाद गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करेंगे विकास: लाल सिंह आर्य
भिण्ड। गोहद विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद मौ भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री प्राप्त महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस के पास झूठ, छल और कपट की की गारंटी है इनके पास झूठ बोलने के सिवा कोई नीति नहीं है 2018 के विधानसभा चुनाव में चुनाव भी घोषणा पत्र लेकर आए एक भी जनता के किए हुए वादे को उन्होंने पूरा नहीं किया अब 2023 मिशन के चुनाव में झूठ बोलने का पत्र फिर लेकर आ गए और जनता को गुमराह कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ अंत्योदय की विचारधारा को लेकर हर वर्ग समाज के लिए कार्य कर रही है।चुनाव-2023 आने वाले कल में भारत को विश्व गुरू बनाने का मार्ग प्रशस्त करने वाला चुनाव है। इसलिए प्रत्येक पोलिंग बूथ से भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए कार्यकर्ता सेतु की तरह अपनी कमर कसकर बूथ पर तैनात हो जाए। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बल पर जनता के बीच जाकर समर्थन मांगे। देवदुलर्भ कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण से प्रत्येक बूथ पर कमल खिलेगा।
बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में सेवा और समर्पण का भाव रहता है यही संकल्प लेकर कार्यकर्ता संगठन के लिए व्यक्ति नहीं विचार भाव से काम करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की का उद्बोधन हम सबको मां की बात के माध्यम से प्रेरणादायक मिलता है उन्होंने सभी को यह कहा कि चुनाव की दृष्टि से हमें सबसे पहले हमारा मुख्य आधार बूथ केंद्र है इसे हम मजबूत बनाकर चुनाव लड़ेंगे तो निश्चित ही लक्ष्य और सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे यह हमारा मूल मंत्र है उन्होंने कहा की सबसे पहले हमें अपने बूथ केंद्र पर स्थानीय समिति को सर्व समाज के मतदाताओं के बीच बैठकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ-साथ प्रभावशाली व्यक्तियों को हम अपने विचारधारा से जोड़ेंगे तो नीचे थी उनका रुझान भारतीय जनता पार्टी की ओर आकर्षित होगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भ्रष्टाचार और घोटाला और झूठ बोलने की सभा और कोई बात नहीं है हम विकास को आधार लेकर जनता के बीच जाएं और भारतीय जनता पार्टी को मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी लाल सिंह आर्य को प्रचंड बहुमत के साथ कमल के फूल पर जीत कर प्रदेश में सरकार बनाएं और यह सरकार आप सभी के विकास के लिए कार्य करेगी उन्होंने कहा यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है कि अगले वर्ष 2024 में आने वाला लोकसभा चुनाव में भी हमारी ताकत को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ संकल्प विजय को लेकर 17 नवंबर को मतदान होने तक कमल खिलाने के लिए एकजुट होकर प्राणपण से कार्य करें। विधानसभा चुनाव-2023 आने वाले कल में भारत को विश्व गुरू बनाने का मार्ग प्रशस्त करने वाला चुनाव है।
भाजपा की रीड़ है बूथ केन्द्र, जिताने का लें संकल्प
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को प्रेरणा दी थी कि हमें सबसे पहले अपने शक्ति केंद्र के बूथ को मजबूती प्रदान करना है, जब हम अपने कार्य को मजबूत करेंगे तो चुनाव हम आसानी से जीत सकेंगे। बूथ केंद्र ही हमारा ऐसा आधार है, जो कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम अपने बूथ को जीत सकते हैं। हम सब कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा के लक्ष्य को लेकर 51 प्रतिशत वोट भाजपा को दिलाने के लिए कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमारा बूथ विजय की ओर होगा और कमल खिलेगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!