- अब नवरात्रि में बढ़े फलों के दाम गिरने की संभवना

अब नवरात्रि में बढ़े फलों के दाम गिरने की संभवना

- अनार और अंगूर ने थोक के भाव में नवरात्रि में लगाया दोहरा शतक
भोपाल । नवरात्रि में फलों की मांग के साथ बढ़े फलों के दामों में मंगलवार के बाद राहत मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। नवरात्रि के पर्व के चलते इंदौर में फलों के दामों बढ़ोतरी चल रही है। अनार और काला अंगूर की स्थिति ये है कि थोक के भाव में ही दोहरा शतक पार कर रहा है। बस संतरे और मौसंबी को लेकर थोड़ी राहत है।
Fruit prices in Bilaspur: नवरात्र में बढ़ा फलों के दाम,आस्था पर असर नहीं -  Fruit prices increased during Navratri no impact on faith
नवरात्रि में फल मंडी में फलों की बंपर आवक हुई, लेकिन दामों में बढ़ोतरी रही। दशहरे के बाद भी आवक बढिय़ा ही रहेगी। फिलहाल जामफल के साथ ही इस मौसम में आने वाला सीताफल भी आने लगा है और इनकी अच्छी आवक हो रही है, लेकिन इसके दाम भी लोगों को राहत नहीं दे रहे हैं। व्रत में सबसे ज्यादा सेवफल और केला बिकता है। नवरात्रि के दौरान सेवफल जहां थोक में 80 से 140 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, वहीं केला 500 से 600 रुपए प्रति कैरेट बिक रहा है।
ये भी जानिए.......

Inflation hits fruits during Navratri, everything from apple to pomegranate  becomes expensive | नवरात्र में फलाहार पर पड़ी महंगाई की मार, सेब से लेकर  अनार तक सब महंगे - Money Bhaskar
अनार के दाम भी बढ़े
बाहर से आने वाले फलों के साथ ही कई फल आसपास के क्षेत्र से भी आ रहे हैं। फिलहाल सीताफल और जामफल की बहार है, जिसमें से जामफल के दामों में राहत है। सीताफल फिलहाल क्वाालिटी के हिसाब से बिक रहा है, वहीं अनार थोक मंडी में 160 से 250 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। फल मंडी के सचिव नरेश फुंदवानी के अनुसार, नवरात्रि के चलते भाव में तेजी जरूर बनी हुई है, लेकिन उम्मीद है कि कल के बाद फलों के दाम में कमी आएगी। दशहरे बाद कुछ फलों की आवक में भी बढ़ोतरी होगी।
मंडी में फलों के थोक भाव

फल दाम (प्रति किलो में)
सेवफल 80 से 140
अनार 160 से 250
केला 500 से 600 प्रति कैरेट
पपीता (कच्चा) 35 से 40
पपीता (पक्का) 45 से 50
सीताफल 5 से 30 प्रतिनग
चीकू 40 से 60
पाइनापल 35 से 40
जामफल 40 से 60
अंगूर (सफेद) 100 से 150 किलो
अंगूर (काला) 200 से 250
संतरा 10 से 30 किलो
मौसंबी 30 से 40 किलो

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag