- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से नहीं ‎मिले आजम, सरकार पर लगाया परेशान करने का आरोप

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से नहीं ‎मिले आजम, सरकार पर लगाया परेशान करने का आरोप

सीतापुर । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आजम खां से मुलाकात करने जेल पहुंचे, ले‎किन मुलाकात के बगैर ही उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। कांग्रेस नेताओं के साथ जिला कारागार पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुलाकात न होने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार पर आजम को परेशान करने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आजम से मुलाकात के दौरान सेब की पेटी लेकर पहुंचे थे। मुलाकात न होने के चलते सेब की पेटी को जेल प्रशासन के सुपुर्द कर दिया है। 


आजम खान ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने से किया इनकार, जेल सुपरिटेंडेंट  ने बताई वजह | Jansatta
मुलाकात न होने पर जेल परिसर के बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए हंगामा ‎किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजम के इस दुःख की घड़ी के दौरान कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दबाव में जिला प्रशासन ने जेल में आजम खां से मुलाकात नहीं करने दी है। बुधवार को बेटे अदीब सहित सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव व पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने जेल मैनुअल में आजम खां से जेल में मुलाकात की थी। 

ये भी जानिए...................
State Congress President Ajay Rai will meet Azam Khan in jail seeks  permission from administration - आजम खान से आज मिलेंगे प्रदेश कांग्रेस  अध्यक्ष अजय राय, प्रशासन से मांगी अनुमति , उत्तर
हालां‎कि गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी दोपहर करीब 1.45 बजे कई गाड़ियों के काफिले के साथ जेल पहुंचे। यहां पहले से मुस्तैद जेल प्रशासन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को मुलाकात से रोक दिया। जेल से बाहर आकर जेलर अरविंद श्रीवास्तव ने जेल मैनुअल और आजम खां किसी से मिलना नहीं चाहते की बात का हवाला देकर मुलाकात से रोक दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि आजम खां को बीजेपी की सरकार ने परेशान कर रखा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सरकार के दबाव में झूठ बोल रहा है। और आजम से मिलने नहीं देना चाहता है। 
कांग्रेस के सियासी दांव पर कांग्रेस ने फेरा पानी, अजय राय से मिलने से किया  इनकार - congress backfires on congress s political bet-mobile

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag