-
आचार संहिता उल्लंघन का उल्लंघन करने वाले सचिव पर हुई कार्यवाही
-ग्राम पंचायत दुल्हागन को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुविभाग मेहगांव में संलग्न किया
भिण्ड। अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने आदेश जारी कर संबंधित कर्मचारियों को उनके प्रभार से हटाकर एसडीओ ऑफिस मेहगांव सलग्न कर दिया है।प्रभारी अधिकारी शिकायत शाखा विधानसभा निर्वाचन 2023 जिला भिण्ड से प्राप्त सूचना में दशरथ सिंह यादव सचिव ग्राम पंचायत दुल्हागन (अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत कोषण) जनपद पंचायत अटेर के द्वारा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत प्राप्त हुई है।
उक्त शिकायत के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार दशरथ सिंह यादव सचिव ग्राम पंचायत दुल्हागन (अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत कोषण) जनपद पंचायत अटेर को तत्काल प्रभाव से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुविभाग मेहगांव में विधानसभा निर्वाचन 2023 कार्य हेतु आगामी अन्य आदेश तक संलग्न किया जाता है।
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को किया प्रताड़ित
-पति सहित 5 पर मामला दर्ज
भिण्ड। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहित महिला के साथ पति और परिजनों के द्वारा दहेज की मांग की गई। जब दहेज देना बंद कर दिया तो आरोपियों ने महिला को शारीरिक और मानसिक परेशान किया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति सहित पांच आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी समीना खान पत्नी निसार मंसूरी 23 वर्ष पुरानी बस्ती ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी निसार मंसूरी के साथ हुई थी। 10 मई 2022 से लेकर 27 अक्टूबर 2023 तक उसकी ससुराल में दहेज की मांग की जाती रही है। और जब दहेज की रकम नहीं मिलती तो उसे प्रताड़ित किया जाता है। पीड़िता समीना ने बताया कि उसकी ससुराल में पति निसार के साथ अब्दुल, जायरा पत्नी अब्दुल, निशा और सोनू जफ्फार खान निवासीगण शाहीन बाग नई दिल्ली के द्वारा उसे दहेज के लिए परेशान किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!