- दिल्ली की सड़कों पर उतरे डॉक्टर राजघाट तक किया पैदल मार्च

दिल्ली की सड़कों पर उतरे डॉक्टर राजघाट तक किया पैदल मार्च

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डॉक्टरों ने  स्वास्थ्य सेवा ठप कर दी है। इसी के साथ सभी डॉक्टर सड़कों पर उतर आए हैं। ये डॉक्टर सरकार से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा पहले से चली अन्य मांगों को भी इसके साथ जोड़ा गया है। इन मांगों को लेकर रविवार की सुबह डॉक्टरों ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से लेकर राजघाट तक पैदल मार्च किया। डॉक्टरों के मुताबिक दिल्ली में डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेश्नल्स के खिलाफ लगातार हिंसक घटनाएं हो रही हैं। इस संबंध में पुलिस में लगातार शिकायतें भी दी जा रही हैं, बावजूद इसके अभी तक इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।
ये भी जानिए...........
क्यों दिल्ली की सड़कों पर उतरे डॉक्टर? राजघाट तक किया पैदल मार्च, ये है  मांग | Delhi doctors strike foot march Police safety protest against  assault marched to Rajghat | TV9 Bharatvarsh

क्यों दिल्ली की सड़कों पर उतरे डॉक्टर? राजघाट तक किया पैदल मार्च, ये है  मांग | Delhi doctors strike foot march Police safety protest against  assault marched to Rajghat | TV9 Bharatvarsh
 इस संबंध में राज्य और केंद्र सरकार को पहले ही अल्टीमेटम दे दिया था, बावजूद इसके जब सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई तो दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने सड़क पर उतर कर हक की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया। डीएमए के बैनर तले सड़क पर उतरे डॉक्टरों ने अपने मांग पत्र में अस्पतालों के लिए हाउस टैक्स समायोजन और डॉक्टरों के लिए बेहतर कामकाजी परिस्थिति बनाने की मांग की। इसके अलावा मांग पत्र में कुछ और मांगों को भी रखा गया है। मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज से जुलूस के रूप में निकले डॉक्टर शांति पूर्वक मार्च करते हुए राजघाट तक पहुंचे। इस दौरान डॉक्टरों ने कहा कि पुलिस की उपेक्षा की वजह से डॉक्टरों को सेवा कर पाना मुश्किल हो गया है।
क्यों दिल्ली की सड़कों पर उतरे डॉक्टर? राजघाट तक किया पैदल मार्च, ये है  मांग | Delhi doctors strike foot march Police safety protest against  assault marched to Rajghat | TV9 Bharatvarsh

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag