भिण्ड। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की कार्यशैली एवं कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए। डॉ गोविंद सिंह के समक्ष लहार विधानसभा के ग्राम देवरी कलॉ से गौरव पाराशर, मूलचंद राजपूत, हनुमंत अहिरवार,पंकज झा, गिरजेश कुशवाह आदि लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। डॉ गोविन्द सिंह, लहार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा जी, हकीम चौधरी ग्राम देवरी कलॉ पहुँचे थे उसी दौरान कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए डॉ गोविंद सिंह की मौजूदगी में सभी लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की और सभी लोगों नें कांग्रेस के प्रति वफादारी से काम करने के लिए संकल्प लिया तो वहीं सलमपुरा पहुँचे डॉ गोविन्द सिंह के समक्ष ग्राम देवरी से कपिल मिश्रा पुत्र सुरेंद्र मिश्रा भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!