-
सड़क पर दौड़ती हुई बाइक पर दो लड़कियों ने स्टंट करते हुए किस किया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर तेजी से दौड़ती हुई बाइक पर दो लड़कियां स्टंट करती दिख रही हैं। इतना ही नहीं ये लड़कियां चलती बाइक पर ही पहले एक दूसरे को हग कर किस करती हैं।
सामने आए वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी है। कई लोगों ने इस हरकत को शर्मनाक बताया कि रोड पर हाथ छोड़कर बाइक चलाने के लिए उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। अभी कुछ दिन पहले दिल्ली मेट्रो से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक कपल खुले आम किस करता दिख रहा था। जिसका लोगों ने विरोध भी किया था। अब फिर रोड़ पर चलती बाइक पर दो लड़कियों ने चलती बाइक पर अपनी जान को जोखिम में डालकर इस तरह की हरकत को अंजाम दिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां लाल रंग की स्प्लेंडर बाइक को रोड पर तेजी से दौड़ा रही हैं। साथ ही उसपर स्टंट करती हुईं नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं ये लड़कियां चलती बाइक पर ही अजीबो गरीब हरकतें करना शुरू कर देती हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि सबसे पहले दोनों एक दूसरे को तालियां देती हैं और किस करने लगती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को अबतक लाखों बार देखा जा चुका हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!