- ‎विपक्षी गठबंधन इं‎डिया में आया ‎‎बिखराव, र‎वि वर्मा ने छोड़ी सपा

‎विपक्षी गठबंधन इं‎डिया में आया ‎‎बिखराव, र‎वि वर्मा ने छोड़ी सपा

-विधानसभा सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस व सपा में खींचतान से उपजा नया ‎विवाद
नई दिल्ली । ‎विपक्षी गठबंधन इं‎डिया में 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ही ‎बिखराव आ गया है। सपा को झटका देते हुए लखीमपुर खीरी से तीन बार के सांसद और प्रमुख कुर्मी (ओबीसी) नेता रवि प्रकाश वर्मा ने पार्टी छोड़ दी है। वह अब कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं। अब भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तैयार विपक्षी एकता में पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक तालमेल की स्थिति नहीं दिख रही है। पहले लेफ्ट ने टीएमसी के साथ बंगाल में किसी भी तरह का समझौता करने से इनकार कर दिया। 

कांग्रेस में जाएंगे सपा के संस्थापक सदस्य, जानिए कौन हैं रवि वर्मा, 1962 से  लखीमपुर की सत्ता पर है जिनके परिवार का दबदबा - ravi prakash verma former mp  left ...


वहीं, यूपी के नए नवेले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आने के बाद समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस की दूरी लगातार बढ़ती दिख रही है। नया विवाद सांसद और प्रमुख कुर्मी (ओबीसी) नेता रवि प्रकाश वर्मा के सपा पार्टी छोड़ने से उपजा है। वह अब कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है ‎कि मप्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ सपा की हालिया खींचतान के बाद यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। रवि प्रकाश वर्मा ने अपनी 33 वर्षीय बेटी पूर्वी वर्मा के साथ सपा छोड़ी है। दोनों ने दावा किया कि उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी जमीन पर लोगों से अलग हो गई है।


कांग्रेस में जाएंगे सपा के संस्थापक सदस्य, जानिए कौन हैं रवि वर्मा, 1962 से  लखीमपुर की सत्ता पर है जिनके परिवार का दबदबा - ravi prakash verma former mp  left ...

बताया जा रहा है ‎कि रवि प्रकाश वर्मा का सपा से बाहर जाना महत्वपूर्ण है क्योंकि वह राज्य में एक जाने माने कुर्मी नेता हैं। उनके पिता बालगोविंद वर्मा लखीमपुर खीरी से चार बार सांसद रहे। वे इंदिरा गांधी कैबिनेट में मंत्री भी थे। 1980 में बालगोविंद की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी उषा ने उसी निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बाद में रवि प्रकाश वर्मा ने इस सीट से तीन बार जीतकर उनकी राजनीतिक विरासत संभाली। 2014 के लोकसभा चुनाव में वर्मा को लखीमपुर खीरी में अजय मिश्रा टेनी ने हराया था। वहीं, पूर्वी को भी 2019 में इसी सीट से हार का सामना करना पड़ा था। 
ये भी जानिए..........
कांग्रेस में जाएंगे सपा के संस्थापक सदस्य, जानिए कौन हैं रवि वर्मा, 1962 से  लखीमपुर की सत्ता पर है जिनके परिवार का दबदबा - ravi prakash verma former mp  left ...
मी‎डिया से कांग्रेस के साथ अपने परिवार के पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए पूर्वी ने अपने कदम को घर वापसी बताया। सूत्रों ने कहा कि वे पहले ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी से मिल चुके हैं। कुछ कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि सपा के और भी नेता उनके संपर्क में हैं, जो जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सपा ने आरोप लगाया कि वर्मा ने अपने निजी हित में पार्टी छोड़ी। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस को भी घेरा है। उन्होंने कहा ‎कि हमें इंडिया गठबंधन के सदस्य के तौर पर बीजेपी से लड़ना है, लेकिन कांग्रेस इसके बजाय एसपी को निशाना बना रही है और हमें तोड़ रही है। एक गठबंधन धर्म है, जिसे वे हमें याद दिलाते हैं लेकिन खुद भूल जाते हैं।
कांग्रेस में जाएंगे सपा के संस्थापक सदस्य, जानिए कौन हैं रवि वर्मा, 1962 से  लखीमपुर की सत्ता पर है जिनके परिवार का दबदबा - ravi prakash verma former mp  left ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag