- भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती

नई दिल्ली । भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। खिताबी मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने आसानी से जापान को 4-0 से हरा दिया।  इस मुकाबले में भारत की ओर से संगीता ने 17वें मिनट में पहला गोल किया जबकि नेहा ने 46वें मिनट में दूसरा व लालरेमसियामी ने 57वें मिनट में तीसरा गोल किया। इसके बाद  वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में गोल कर जापानी टीम को कोई अवसर नहीं दिया। संगीता और वंदना ने मैदानी गोल किये जबकि नेहा और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे। भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के लीग चरण और एशियाई खेलों के ब्रॉन्ज कांस्य पदक के प्लेऑफ में भी जापान को 2-1 के समान अंतर से हराया था। 

 

ये भी जानिए...........

- नशा मुक्ति दिवस पर कवियों ने दिया नशा न करने का संदेश

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023: भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 4-0 से हराकर  दूसरी
वहीं कोबायाकावा शिहो ने 22वें मिनट में जापान के लिए गोल किया था पर वीडियो रेफरल के बाद उनके इस गोल को खारिज कर दिया गया। जापान को 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला था, पर काना उराता इसे गोल में बदल नहीं पायीं। चीन ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। 

 


महिला चैंपियंस ट्रॉफी का यह 7वां सत्र था। जिसमें भारतीय महिला टीम ने दूसरी बार खिताब जीता है। इससे पहले 2016 में सिंगापुर में खेले गए टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने चीन को हराकर खिलाब अपने नाम किया था।  

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag