- दुनिया की आबादी आठ अरब के पार, अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने बताया

दुनिया की आबादी आठ अरब के पार, अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने बताया


वाशिंगटन । दुनिया की आबादी आठ अरब के पार हो गई है, लेकिन विश्व जनसंख्या वृद्धि में धीमी गति की दीर्घकालिक प्रवृत्ति जारी है। यह बात अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने दी। अमेरिका जनगणना ब्यूरो का अनुमान है कि वैश्विक जनसंख्या ने यह सीमा 26 सितंबर को पार की। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने कहा है कि वैस संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया था कि यह संख्या 10 महीने पहले पार हो गई थी और 22 नवंबर, 2022 को ‘आठ अरब जनसंख्या का दिन’ घोषित किया गया था।

आठ अरब के पार हो गई विश्व जनसंख्या, सबसे ज्यादा है इन देशों का योगदान -  global population to cross 8 billion mark today-mobile

ये भी जानिए...........

- संयुक्त राष्ट्र में चीन ने इजराइल से गाजा की नाकाबंदी हटने को कहा

आठ अरब के पार हो गई विश्व जनसंख्या, सबसे ज्यादा है इन देशों का योगदान -  global population to cross 8 billion mark today-mobile

 ब्यूरो के अनुसार यह विसंगति देशों द्वारा जनगणना की अलग-अलग पद्धति के कारण या बिल्कुल गणना नहीं करने के कारण हो सकती है। इसके अनुसार, कई देशों में जन्म और मृत्यु दर्ज करने की प्रणाली का अभाव है। ब्यूरो के अनुसार, भारत और नाइजीरिया जैसे कुछ सबसे अधिक आबादी वाले देशों ने एक दशक से अधिक समय से जनगणना नहीं की है। विश्व जनसंख्या वृद्धि की दर 1960 और 2000 के बीच दोगुनी होने के बाद से धीमी हो गई है। कनाडा जैसे देशों में वृद्धावस्था मृत्यु दर में कमी आ रही है, जबकि नाइजीरिया जैसे देशों में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में कमी देखी गई है।

आठ अरब के पार हो गई विश्व जनसंख्या, सबसे ज्यादा है इन देशों का योगदान -  global population to cross 8 billion mark today-mobile

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag