वाशिंगटन । उद्योगपति ब्रेन जॉनसन का दावा है, कि उनके 71 साल के पिता की उम्र 25 साल घट गई है। अब वह 71 वर्ष की उम्र में 46 वर्ष के उम्र की तरह शारीरिक दृष्टि से फिट हो गए हैं।उनका कहना है कि उन्होंने अपने पिताजी को 1 लीटर प्लाज्मा दान किया है।
प्लाजमा थेरेपी के बाद 6 महीना में ही उनके पिता की जैविक उम्र 71 वर्ष से घटकर 46 वर्ष रह गई है।उद्योगपति ब्रेन जॉनसन ने कहा कि अभी सिर्फ एक ही पैरामीटर पर उनके पिता की उम्र को जांचा गया है। अन्य पैरामीटर पर भी डॉक्टरों द्वारा जांच की जा रही है।
अक्टूबर 2021 में जॉनसन ने अपनी जैविक उम्र घटाने के लिए एक परियोजना शुरू की थी। इसमें 70 से ज्यादा अंगों की जैविक उम्र घटाकर युवा बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए 17 करोड रुपए खर्च किए गए थे। जॉनसन ने इस परियोजना को पूरा करने के लिए डॉक्टरों की एक टीम को भी नियुक्त किया है।
जॉनसन ने 2010 में इस लक्ष्य की शुरुआत की थी। जॉनसन ने 2010 में मोबाइल और वेब भुगतान करने वाली ई-कॉमर्स सेवा कंपनी तैयार की थी। 2012 में उन्होंने वेनमो कंपनी का अधिग्रहण किया था।वही प्लाजमा थेरेपी के माध्यम से उमर को घटाने की दिशा में लगातार रिसर्च कर रहे हैं।जिसमें प्रारंभिक रूप में उन्हें सफलता मिली है। इस शोध पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।