- भारतीय आईटी कंपनियों का काम फिलिपींस एवं अन्य देशों में

भारतीय आईटी कंपनियों का काम फिलिपींस एवं अन्य देशों में


- फिलिपींस में सबसे सस्ता मैन पावर
 इंदौर के आईटी हब में बहुत सारी चुनौतियां सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी चुनौती फिलिपींस की कंपनियों से मिल रही है। फिलिपींस में आईटी का मेन पावर भारत की तुलना में बहुत सस्ता है। जिसके कारण इंदौर के आईटी हब में जो काम अभी चल रहे थे। धीरे-धीरे वह फिलिपींस शिफ्ट हो रहे हैं।इंदौर के आईटी हब में अभी जो काम यूके, यूएस,फ्रांस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया से आ रहा था। उसमें लगभग 25 फ़ीसदी की कटौती हो चुकी है। इंदौर की आईटी कंपनियों का काम अब फिलिपींस और अन्य देशों में जाने लगा है। जिन देशों में यह काम जा रहा है वहां पर कर्मचारियों का वेतन कम है। अन्य सुविधाएं भी भारत से बेहतर है।

ये भी जानिए..........

- सांपों का जहर पहले ही निकाला जा चुका था: वन ‎विभाग


इंदौर का बहुत सा काम अब फिलिपींस वियतनाम, मलेशिया तथा इंडोनेशिया में जा रहा है। छोटे-छोटे देश आईटी पर फोकस कर रहे हैं। कुछ समय पहले तक 80 फ़ीसदी यूके और यूएस का काम भारत आता था। अब 30 से 35 फ़ीसदी की इसमें कटौती हो गई है।
भारतीय कंपनियों का कहना है,कि कोरोना महामारी के बाद आईटी सेक्टर में काम बढ़ने के साथ ही वेतन का पैकेज भी 3 गुना तक बढ़ गया है। उसे समय मुँह मांगे दामों पर आईटी एक्सपर्ट को रखा गया था। लेकिन अब इनकी छटनी हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अब भारत के कई अन्य विकल्प आईटी क्षेत्र में पैदा होते जा रहे हैं। वहां पर काम भारत की तुलना में सस्ता हो रहा है। जिसके कारण भारत और इंदौर की आईटी कंपनियों को आर्थिक मुसीबत से गुजरना पड़ रहा है।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag