- शख्स की आंत में मिली ज़िंदा मक्खी, ‎चि‎कित्सकों ने जताई हैरानी

शख्स की आंत में मिली ज़िंदा मक्खी, ‎चि‎कित्सकों ने जताई हैरानी


वॉ‎शिंगटन । इंसान के शरीर में ‎जिंदा मक्खी ‎मिलने का एक मामला सामने आया है। इसे देखकर ‎चिकित्सक भी हैरान हैं। दरअसल अमेरिका के मिसौरी में एक बुजुर्ग आदमी के पेट का स्कैन करने पर डॉक्टरों को जो मिला, वो दंग कर देने वाला था। मिसौरी में एक 63 साल के शख्स को कोलन कैंसर की बीमारी है। ऐसे में वो इसी साल की शुरुआत में अपनी रेगुलर जांच के लिए अस्पताल पहुंचा था। यहां जांच के दौरान उसकी आंत में डॉक्टरों को जो दिखाई दिया, 

शख्स की आंत में मिली जिंदा भिनभिनाती मक्खी – Satya khabar india | Hindi  News | न्यूज़ इन हिंदी | Breaking News in Hindi | Satya khabar india News

 

वो उनकी कल्पना से परे था। यहां उन्हें एक जिंदा भिनभिनाती हुई मक्खी मिली, जिसे देखने के बाद वो हैरान रह गए और उन्हें समझ ही नहीं आया कि ये पेट के अंदर कहां से पहुंची होगी। ये सवाल काफी वाजिब है कि आखिर मक्खी आंत में कैसे पहुंच गई? अमेरिकन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के मुताबिक, शख्स का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने इसे दुर्लभ कोलोनोस्कोपिक खोज से जुड़ा हुआ बताया। यह एक रहस्य है कि जिंदा मक्खी पाचन तंत्र के अंतिम भाग तक कैसे पहुंची। हालांकि आशंका जताई गई है कि बहुत ही रेयर मामलों में इंसान अनजाने में फलों या सब्जियों में मौजूद रहने वाले मक्खियों के अंडे या लार्वा का सेवन कर लेते हैं। जब ये कीड़े पेट के एसिड में भी सर्वाइव कर लेते हैं तो आंतों में पनपने लगते हैं। 

शख्स की आंत में मिली जिंदा भिनभिनाती मक्खी – Satya khabar india | Hindi  News | न्यूज़ इन हिंदी | Breaking News in Hindi | Satya khabar india News

ये भी जानिए...................

 

- दो दिन और बढ़ा संघर्ष विराम, 50 इजराइली समेत 69 बंधकों को छोड़ा

इसे इंटेस्टाइनल मायियासिस के रूप में जाना जाता है। मिसौरी यूनिवर्सिटी में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के प्रमुख मैथ्यू बेचटोल्ड के मुताबिक मक्खी शख्स के मुंह या पिछले हिस्से से शरीर में घुसी होगी। उन्होंने कहा कि पाचन एंजाइमों और पेट के एसिड से मक्खी को मर जाना चाहिए लेकिन वो नहीं मरी। डॉक्टर भी इस घटना पर हैरान हैं और उन्होंने सलाह दी है कि फल और सब्ज़ियों को खाने से पहले इन्हें ठीक से धोना चाहिए और मक्खियों से दूर रहना चाहिए।
शख्स की आंत में मिली जिंदा भिनभिनाती मक्खी – Satya khabar india | Hindi  News | न्यूज़ इन हिंदी | Breaking News in Hindi | Satya khabar india News

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag