फिरोजाबाद'/ जिले के एका थाना क्षेत्र के गांव नगला पसी में रिश्ते में चाची लगने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायतकर अपने जेठ के लड़के की शादी को रुकवा दिया।
पुलिस ने दूल्हा बने युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गांव नगला पसी की रहने वाली पिंकी पत्नी वशेष ने पुलिस को बताया कि उसके जेठ के लड़के ओमवीर ने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली है और अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है। पिंकी की शिकायत पर पुलिस ने ओमवीर की शादी को रुकवाते हुए उसे हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी शिवभान सिंह राजावत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।