- राष्ट्रीय लोकदल के तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ‎दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय लोकदल के तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ‎दिया इस्तीफा


लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के तीन पदा‎धिका‎रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे ‎दिया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में खासा दखल रखने वाली राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में एक के बाद एक तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफे ने पार्टी में असंतोष के सुर को मुखर किया है। पार्टी की युवा इकाई के राष्ट्रीय सचिव अमित कुमार पटेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी को भेजे इस्तीफे में पार्टी के उनकी उपेक्षा और भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगाया है। 

रालोद में दरार,तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों का इस्तीफा

ये भी जानिए...........

- फैंस करेंगे होमकुक्स की कुकिंग स्किल्स को जज, देंगे स्कोर

रालोद में दरार,तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों का इस्तीफा

उन्होने इस्तीफे की वजह से स्पष्ट करते हुये लिखा है कि पार्टी नेतृत्व की निष्क्रियता और नीतियों से आहत होकर वे अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। मंजीत सिंह और आरिफ महमूद को पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी का करीबी माना जाता है। पटेल ने बातचीत में कहा कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी को हाइजैक कर लिया है। उन्हे न तो टीवी चैनल में डिबेट का हिस्सा बनाया जाता है और न ही उनके फोन को रिसीव किया जाता है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय भी उनका फोन नहीं उठाते हैं। पार्टी नेतृत्व सिर्फ पश्चिमी यूपी के पदाधिकारियों को तवज्जो देता है। ऐसे में पार्टी में रहना मुश्किल हो गया है।
रालोद में दरार,तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों का इस्तीफा

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag