- दलितों की बरात में घुसे दबंग महिलाओं के साथ जबरन किया डांस

दलितों की बरात में घुसे दबंग महिलाओं के साथ जबरन किया डांस


नई दिल्ली।  गांव तिगांव में दलितों के एक परिवार के घर घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान डांस करने समय दो दबंग बीच में घुस आए। दबंगों ने युवतियों और महिलाओं पर रुपये फेंके और बदसलूकी की। विरोध करने पर डांस कर रही महिलाओं पर फायर कर दिया। गोली एक किशोरी के पैर में लगने पर वह घायल हो गई। घटना से डरे परिजन तुरंत बरात लेकर दुल्हन के घर की ओर निकल गए। वहीं दूल्हे के भाई और अन्य बराती किशोरी को अस्पताल ले गए। इसी बीच दबंग मौका देखकर फरार हो गए। थाना तिगांव पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दलितों की बरात में घुसे दबंग, महिलाओं के साथ जबरन किया डांस, चलाई गोली -

 

 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गांव तिगांव निवासी जगदीश ने बताया कि आठ दिसंबर को गांव में रात 8 बजे पड़ोसी सचिन पुत्र कर्मवीर की घुड़चढ़ी हो रही थी। कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर पर दूल्हा सचिन दर्शन करने के लिए गया। दर्शन करने के बाद घुड़चढ़ी होने लगी। कुछ समय के बाद बरात बाबू नागर के घर के सामने से गुजर रही थी। आरोप है कि बाबू नागर बरात में शामिल महिलाओं के बीच में जाकर डांस करते हुए बदसलूकी करते हुए पैसे फेंकने लगा। बरातियों ने जब विरोध किया तो आरोपी बाबू नागर ने जातिसूचक शब्द कहते हुए बरात नहीं चढ़ने देने की धमकी दी।

ये भी जानिए..........

दलितों की बरात में घुसे दबंग, महिलाओं के साथ जबरन किया डांस, चलाई गोली -

- रिहाई के लिए संजय सिंह की कोर्ट में नई दलील

आरोप है कि बाबू नागर अपने साथी हीरा से पिस्तौल लेकर आया और गोली चला दी। गोली उनकी 17 वर्ष की बेटी सोनिया के पैर के घुटने में लग गई। गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी बाबू और आरोपी हीरा मौके से फरार हो गए। बारात तिगांव से नीलम चौक के पास एनआईटी क्षेत्र पर जानी थी। बरात में शामिल दूल्हे के छोटे भाई व अन्य लोग सोनिया को उपचार के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। अब सोनिया का उपचार सेक्टर 28 स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।
दलितों की बरात में घुसे दबंग, महिलाओं के साथ जबरन किया डांस, चलाई गोली -

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag