- लीड्स 2023 सर्वे में यूपी लगातार दूसरे साल भी बना अचीवर प्रदेश

लीड्स 2023 सर्वे में यूपी लगातार दूसरे साल भी बना अचीवर प्रदेश


लखनऊ । प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए संकल्पित योगी सरकार के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उत्तर प्रदेश को लगातार दूसरे साल लीड्स सर्वे रिपोर्ट 2023 में अचीवर्स प्रदेश की सूची में शामिल किया गया है। लीड्स (लॉजिस्टिक्स ईज अक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स) की रिपोर्ट में यूपी को लैंडलॉक राज्यों की श्रेणी में अचीवर्स घोषित किया गया है। बता दें कि वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक्स ईज पर आधारित रिपोर्ट जारी की जाती है। इसके जरिए मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, रसद क्षमता में सुधार और लोगों और सामानों की निर्बाध आवाजाही के स्तर को मापा जाता है। 

leads 2023 survey up becomes achiever state for second consecutive year amy  | UP News: लीड्स 2023 सर्वे में यूपी लगातार दूसरे साल भी बना अचीवर प्रदेश

ये भी जानिए...................

leads 2023 survey up becomes achiever state for second consecutive year amy  | UP News: लीड्स 2023 सर्वे में यूपी लगातार दूसरे साल भी बना अचीवर प्रदेश

- देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

लीड्स सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे, सेवाओं और मानव संसाधनों का आकलन करने के लिये एक स्वदेशी डेटा-संचालित सूचकांक है। यह रिपोर्ट राज्यों और संघ शासित राज्यों में लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर तैयार की जाती है। इसके तहत देश के सभी राज्यों के लिये रैंकिंग जारी की जाती है, जिन्हें चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है। इनमें कोस्टल (तटीय), लैंडलॉक (भू-आबद्ध), नार्थ ईस्ट और संघ शासित राज्यों के लिए तीन श्रेणियों अचीवर्स, फास्ट मूवर्स और एस्पायर्स में अलग अलग राज्यों को स्थान दिया जाता है। उत्तर प्रदेश को लगातार दूसरे साल अचीवर्स श्रेणी में स्थान हासिल हुआ है। 
leads 2023 survey up becomes achiever state for second consecutive year amy  | UP News: लीड्स 2023 सर्वे में यूपी लगातार दूसरे साल भी बना अचीवर प्रदेश

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag