भोपाल । मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार के गठन के साथ ही अधिकारियों की अपने अनुसार जमावट की जा रही है। इसी कड़ी में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी दी जा रही है। एडीजी रैंक के अधिकारियों को कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए संभाग आवंटित किए गए। अधिकारियों का काम कानून व्यवस्था एवं पुलिस के कार्यों से संबंधित निर्देशों का पालन करना। साथ ही पुलिस मुख्यालय से संबंधित विभिन्न शाखाओं का आपस में समन्वय स्थापित करा कर उनका निराकरण कराना है।
साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी दो माह में कम से एक बार संभाग में दौरा करना और प्रत्येक माह वीसी के माध्यम से पुलिस के कार्यों की समीक्षा करना है। इसके अलावा कानून व्यवस्था, अन्य त्यौहार एवं आयोजन के दौरान पुलिस व्यवस्था की समीक्षा करना है। साथ ही अनियंत्रित एवं अनियमित ध्वनि विस्तारिक यंत्रों पर प्रतिबंध की समीक्षा, कार्यवाहक व्यवस्था व समयबद्ध समयमान/वेतमान प्रदान किए जाने की समीक्षा, प्रत्येक जिले में पुलिस बैंड का गठन, आदतन अपराधियों की जमानत के निरस्ती संबंध में विधिवत कार्य की समीक्षा, सीएम के निर्देशों का पालन करना है।
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने एडीजी रैंक के अधिकारियों को कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए संभाग आवंटित किए गए। इस संबंध में देररात आदेश जारी किए गए। इसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल विजय कटारिया को भोपाल, अतिरिक्त पलिस महानिदेशक प्रबंध पुलिस मुख्यालय आलोक रंजन को नर्मदापुरम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला अपराध प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव को ग्वालियर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय भोपाल पवन श्रीवास्तव चंबल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कल्याण, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार को रीवा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चयन/भर्ती संजीव शर्मी को सागर, अतरिक्त पुलिस महानिदेश एससीआरबी, चंचल शेखर को जबलपुर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स, जयदीप प्रसाद को इंदौर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर योगेश देशमुख को उज्जैन संभाग आंवटित किया गया है।